RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर : पर्यटन मंत्री ने जिला में पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)03 जनवरी। शुक्रवार को मंत्री, पर्यटन विभाग, बिहार सरकार अरुण शंकर प्रसाद द्वारा बक्सर जिला में पर्यटन विभाग, बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा जिले में पर्यटन विकास हेतु विभाग द्वारा तैयार प्रस्तावों की समीक्षा की गई।
इस क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित रामरेखा घाट एक्सपीरियंस सेंटर, रेस्टोरेंट, संपर्क पथ सहित अन्य पर्यटकीय विकास योजनाओं का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना के कार्यपालक अभियंता को कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
मंत्री द्वारा रामरेखा घाट पर नवनिर्मित लाईट एंड साउंड प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही रामरेखा घाट के सौंदर्यीकरण एवं इसे एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने हेतु विभागीय वास्तुविद से विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बक्सर में पर्यटन के विकास को लेकर पूर्णतः संकल्पित है और इस दिशा में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस संबोधन: विकसित भारत 2047 के लिए विजन

rktvnews

झारखंड: रामगढ़:”स्वीप” अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर PWD मतदाता जागरूकता रैली व शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

हेल्थ इंस्टिच्युट में तीन दिवसीय वैज्ञानिक-कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रस्तुत किए वैज्ञानिक पत्र ।

rktvnews

गढ़वा:सीमांत से समृद्धि की ओर: चिरका डैम में ‘नीली क्रांति’ ने बदली आदिवासी जीवन-रेखा।

rktvnews

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी)के पदाधिकारियों की हुई घोषणा।

rktvnews

राजस्व खुफिया निदेशालय ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर “ऑपरेशन फायर ट्रेल” के तहत ₹4.82 करोड़ मूल्य के 46,640 तस्करी के पटाखे ज़ब्त किए; एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment