RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने स्व. लेखराम ठेकेदार को की श्रद्धांजलि अर्पित

जयपुर/राजस्थान 17 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों ने अलवर जिले के मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर 16 जून को मेघवाल समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष, समाजसेवी स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार की 14वीं पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
मंत्री जूली ने अपने पिता स्व. लेखराम ठेकेदार को स्मरण करते हुए कहा कि सरल स्वभाव, आदर्श व व्यक्तित्व के धनी स्व. लेखराम ठेकेदार ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर जनकल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने अपने पिता की पुण्यतिथि पर सेवा कार्यों का संकल्प लेते हुए कहा कि मैं भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर जीवनभर मानव सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि वे ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने संसाधनों के अभाव में एक्सपोर्ट का काम शुरू कर अलवर जिले का नाम विदेशों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि लोगों की सहायता करने का जो बीड़ा उनके पिताजी ने उठाया था वह आज भी अनवरत जारी है। इससे पूर्व मंत्री जूली ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित सार्वजनिक गोशाला पहुंचकर गौसेवा की।
शिक्षाविद सुंदरलाल भटेडिया ने स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार के मानव जीवन पर समर्पण के भाव को एक कविता के रूप में पिरोकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला बीसूका उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, सरस डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर, नगरपालिका चेयरमैन हिम्मत सिंह चौधरी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षा और राष्ट्रीयता विषय पर 5 मई 23 को आयोजित होगी भाषण प्रतियोगिता।

rktvnews

सांसद, पलामू लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के आरा सांसद,दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

दुमका:सालतोला गांव में सामूहिक खेती बना किसानों की सफलता का नया मॉडल।

rktvnews

संवेदना मानव की मौलिक प्रकृति : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

पुणे का कमांड अस्पताल सफल पीजोइलेक्ट्रिक बोन कंडक्शन हियरिंग इम्प्लांट करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बना।

rktvnews

Leave a Comment