RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: डीएम वर्षा सिंह के आदेश पर अंचल स्तर पर राजस्व शिविर का आयोजन, आमजनों को मिलेगा त्वरित समाधान।

गोरौल अंचल कार्यालय में 06 जनवरी 2026, राघोपुर अंचल कार्यालय में 07 जनवरी 2026
सहदेई बुजुर्ग अंचल कार्यालय में 09 जनवरी 2026 को राजस्व शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)02 जनवरी।जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के आदेश के आलोक में तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के निदेश आलोक में जिले में राजस्व से संबंधित मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से अंचल स्तर पर विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए उनकी भूमि से जुड़ी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, जमाबंदी सुधार, ई-मापी, परिमार्जन, अभियान बसेरा एवं पर्चा वितरण, आरटीपीएस से संबंधित सेवाएं तथा भू-लगान जैसे मामलों का निस्तारण शिविर के माध्यम से किया जाए, ताकि आम लोगों को सरल, सुगम एवं समयबद्ध सेवा मिल सके।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के अंचलों में शिविरों का आयोजन विभिन्न तिथियों को किया जाएगा। गोरौल अंचल कार्यालय में 06 जनवरी 2026, राघोपुर अंचल कार्यालय में 07 जनवरी 2026 तथा सहदेई बुजुर्ग अंचल कार्यालय में 09 जनवरी 2026 को राजस्व शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी ,राजस्व अधिकारी, सभी राजस्व कर्मी, सहायक अंचल कर्मी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आम जान की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराएँगे ।
शिविर के दौरान आम नागरिक अपने भूमि से जुड़े आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों के साथ-साथ पूर्व से लंबित मामलों का भी यथासंभव उसी दिन निष्पादन किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी, वर्षा सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कार्य में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिविरों के सफल आयोजन के लिए संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने अंचलों में शिविर की तिथि, स्थान एवं उद्देश्य का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। ग्राम स्तर तक सूचना पहुंचाने के लिए स्थानीय माध्यमों का उपयोग किया जाएगा।
इन शिविरों की निगरानी भूमि सुधार उप समाहर्ता, हाजीपुर, महुआ एवं महनार द्वारा की जाएगी। शिविर के उपरांत प्रत्येक अंचल से विस्तृत प्रतिवेदन प्राप्त कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कार्य की प्रगति एवं प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जा सके।
जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित अंचल कार्यालय में आयोजित राजस्व शिविर में उपस्थित होकर अपनी भूमि एवं राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराएं और इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Related posts

रायपुर : AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री

rktvnews

24 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान:68वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भूमि ने जीते 4 पदक।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर : भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, इटली को 5-1 से हराया।

rktvnews

विपक्षी राजद और माले समाज को बांटने और अशांति फैलाने का करते हैं काम: आर के सिंह

rktvnews

Leave a Comment