RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शक्ति, न्याय और एकता को दर्शाने वाले एक संस्कृत सुभाषितम को साझा किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज ही के दिन 30 दिसंबर, 1943 के ऐतिहासिक अवसर पर नेताजी ने अद्वितीय साहस और वीरता के साथ पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराया था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास का यह क्षण राष्ट्र को याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल आकांक्षा से प्राप्त नहीं होती, बल्कि शक्ति, कड़ी मेहनत, न्याय और सामूहिक संकल्प से गढ़ी जाती है।

इस भावना को व्यक्त करने के लिए, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में एक शाश्‍वत सुभाषितम को साझा किया:

“आज ही के दिन 30 दिसंबर, 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में साहस और पराक्रम के साथ तिरंगा फहराया था। वह क्षण हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल आकांक्षा से नहीं, बल्कि सामर्थ्य, परिश्रम, न्याय और संगठित संकल्प से आकार लेती है। आज का सुभाषित इसी भाव को अभिव्यक्त करने वाला है…

सामर्थ्यमूलं स्वातन्त्र्यं श्रममूलं च वैभवम्।

न्यायमूलं सुराज्यं स्यात् सङ्घमूलं महाबलम्॥”

Related posts

नालंदा ज़िला के हिलसा विधानसभा में जनता दल(यू.) का ‘एकदिवसीय कर्पूरी चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

देशी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद ने कार्यभार संभालते ही पॉवर कंपनी के अधिकारियों की ली मैराथन बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने मधुपुर प्रखंड के पहाड़पुर में उन्नत तकनीक से खेती करने वाले कृषक के कार्यों को सराहा।

rktvnews

दुमका:उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में झारखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:संभावित आपदाओं से निपटने हेतु निरंतर मॉकड्रिल आवश्यक, आमजन गंभीरता से करें सहभागिता : प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

Leave a Comment