RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित।

हाईराइज भवन,मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल,सिनेमा हॉल,होटल एवं अन्य सार्वजनिक भवनों में अग्नि सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना आवश्यक: उपायुक्त रामनिवास यादव

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )29 दिसंबर।आज समाहरणालय सभागार, गिरिडीह में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिले में आगजनी की घटनाओं से बचाव की तैयारी हेतु आपात स्थिति के दौरान प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने एवं जन जीवन व संपत्ति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अहम बैठक आयोजित की गई ।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान अपने कार्यालय में अधिष्ठापित उपकरणों की जांच कर लें एवं इसके उपयोग से अपने कर्मियों को अवगत कराएं ताकि आपात की स्थिति में समय रहते बचाव कार्य किया जा सके ।साथ ही सभी लोगों से अपील की कि भवन का निर्माण अग्नि सुरक्षा के सभी मानकों के अनुरूप करें साथ ही अपने गलियों और सड़कों में पर्याप्त जगह रखे की इस प्रकार की घटना होने पर अग्निशामक वाहन की पहुंच सुनिश्चित किया जा सके।
समीक्षा के क्रम में आपात स्थिति के दौरान त्वरित बचाव, राहत एवं समन्वित कार्रवाई को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जनहित एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि आगजनी से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी लोगो तक पहुंचाने हेतु इस प्रकार का प्रशिक्षण सत्र /प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाए। बचाव कार्य एवं जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाए।
बैठक में प्रभारी पदाधिकारी अग्नि शमन ,गिरिडीह द्वारा जिला अंतर्गत हाईराइज भवन, मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, होटल एवं अन्य सार्वजनिक भवनों में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा हेतु यंत्रों एवं निर्धारित मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई ।
बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम गिरिडीह, नगर पंचायत बगोदर, सरिया एवं धनवार के कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत हाईराइज भवन, मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, होटल एवं अन्य भवनों के मालिक,प्रतिनिधि आदि बैठक में शामिल हुए।

Related posts

बिहार : सूर्योपासना का महापर्व छठ संपन्न! छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य।

rktvnews

बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने जय मां धमार देवी फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

शिक्षा मंत्री ने नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय संबंधित बिंदुओं पर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दरभंगा:केवटी प्रखण्ड के पंचायत सरकार भवन बरिऔल में जिला स्वीप कोषांग तथा आई.सी.डी.एस के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्गीय रमेश क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल होप क्रिकेट एकेडमी एवं बिहिया क्रिकेट अकादमी के बीच।

rktvnews

Leave a Comment