RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रेरणा फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में बोले डॉ विजय गुप्ता – रक्तदान वर्तमान समय की मांग है।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 दिसंबर।प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा प्रतिमाह ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है जिस कड़ी में आज रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में संयोजक भुवन पांडे के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उत्साहित युवाओं ने प्रेरणा फाउंडेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए रक्तदान किया। प्रमुख युवाओं में
अमित कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, सिद्धेश्वर पांडेय, चंदेश्वर पांडेय, राहुल कुमार आदि रहे।रेड क्रॉस की सचिव विभा कुमारी ने फाउंडेशन के सदस्यों को नेक कार्य हेतु धन्यवाद दी।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विजय गुप्ता ने सभी रक्तदान दाताओं का हौसला अफजाई करते हुए प्रतिमाह रक्तदान शिविर को सफल बनाने का अनुरोध भी किया। इन्होंने बताया कि रक्त का सबसे बड़ा स्रोत देश का युवा वर्ग है साथ ही शुद्ध और ऊर्जा से पूर्ण रक्त प्राप्त होता है। मांग के हिसाब से रक्त की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रक्तदान होने से ही किसी को मदद पहुंचाया जा सकता है इसलिए अधिक से अधिक रक्त दान कर ब्लड बैंक को समृद्ध बनाएं ताकि अधिक से अधिक सहयोग किया जा सके वर्तमान जो समय की मांग है।प्रेरणा फाउंडेशन के भुवन पांडेय ने बताया कि कोई भी जरूर मंद जिसको अत्यंत ही आवश्यकता हो ब्लड की वह कभी भी किसी भी समय याद कर सकते हैं। जिला परियोजना पदाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सबसे बड़ा दान रक्तदान होता है ।पवन सत्यार्थी एवं दीपू मिश्रा का योगदान अहम रहा । कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से उपस्थित राकेश ओझा उर्फ गुड्डू, पप्पू पाठक ,प्राचार्य कंचन कामिनी, ऐश्ना राज,मनोरंजन तिवारी,अक्षत पांडेय, सागर दिग्विजय,रोहित कुमार सिंह, आकाश पांडेय, अभिषेक कुमार, सौरभ पांडेय, मणि कुमार, राहुल राय, अभिमन्यु कुमार, जिया कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 13 जनवरी 24

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि।

rktvnews

कुमाऊं की हसीन वादियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विकास परिषद ने स्वदेश दर्शन योजना शुरू की है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ और चंपावत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिस्ट डेस्टिनेशनों का कायाकल्प किया जाएगा: आयुक्त दीपक रावत

rktvnews

रायपुर : स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने बलौदाबाज़ार कलेक्टर पहुँचे हॉस्पिटल, 30 बेड हॉस्पिटल के कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:रिसर्च स्कॉलर पूजा कुमारी को मिला अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बेस्ट पोस्टर अवार्ड।

rktvnews

हिंदू नववर्ष पर सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment