RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट का किया दौरा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)27 दिसंबर।उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने आज अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया सन्नी राज एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट का दौरा किया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परियोजना परिसर का भ्रमण कर विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
दौरे के क्रम में अधिकारियों को एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परियोजना से संबंधित एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई, जिसमें परियोजना की वर्तमान प्रगति, संचालन व्यवस्था एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की गई। इसके उपरांत उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने संयंत्र के ऑपरेशंस कंट्रोल रूम, एयर कूल्ड कंडेंसर (एसीसी) तथा रिज़रवॉयर क्षेत्र का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख आलोक कुमार त्रिपाठी (एचओपी) के साथ महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) अजय केरलकर, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) दीपक कुमार दलेई, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) नीरज रॉय तथा अपर महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) जुनैद जावैद द्वारा उपायुक्त एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों का स्वागत किया गया। परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयंत्र की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था एवं परिचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी।

Related posts

नारनौल:पोलियो मुक्त रखने के लिए एक साथ पोलियो खुराक पिलाना एक मात्र विकल्प : मंत्री ओम प्रकाश यादव

rktvnews

नारनौल:जैसे क्रिकेट मैच में एक-एक रन का महत्व, वैसे ही लोकतंत्र में एक-एक वोट महत्वपूर्ण : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने गढ़वा जिला अंतर्गत तीनों CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण:डीआरडीए निदेशक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 फरवरी 26

rktvnews

पटना:वैश्विक निवेशकों के लिए व्यापक अवसर प्रदान कर रहा है बिहार: सचिव उद्योग विभाग

rktvnews

Leave a Comment