RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दी होली सेवियर चर्च में डा के एन सिन्हा ने सामाजिक शांति के लिए की प्रार्थना।।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 दिसंबर।स्थानीय रमना मैदान के पास स्थित दी होली सेवियर चर्च में क्रिसमस त्यौहार मनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न समुदाय के लोग उपस्थित होकर शुभकामनाएं दी।दिन भर मेला जैसा भीड़ लगारहा।इस मौके पर डॉ के एन सिन्हा,पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी भोजपुर, सह चिकित्सा मंच भाजपा, ने चर्च जाकर प्रभु यीशु को नमन किया एवं समाज शांति व सद्भावना के लिए प्रार्थना की। चर्च के पादरी अनिल जीऊत ने उनका स्वागत किया।उन्हें माला पहनाया, उन्हें केक खिलाया तथा प्रभु यीशु की एक फोटो समर्पित किया। चर्च के सामने कैंडल जलाया गया था एवं सभी लोगों को वह हैप्पी मेरी क्रिसमस की बधाई दी गई। कैंपस में हजारों की भीड़ थी एवं मेला सा लगा हुआ था। काफी दुकान हर तरह की थी ,खाने-पीने खिलौने आदि की।
डॉ सिन्हा ने पादरी अनिल जीउत को आश्वासन दिया कि चर्च में गरीबों के लिए जल्द ही कंबल वितरण किया जाएगा एवं एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। डॉ सिन्हा के साथ थे छोटू यादव एवं राजू कुमार आदि रहे।

Related posts

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने जनता दरबार में किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर वकील ऑनलाइन पेश होने के लिए स्वतंत्र : सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़

rktvnews

चतरा:मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित नवनियुक्त रोजगार सेवकों को कार्यदायित्व से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

रांची में राज्यव्यापी वन महोत्सव-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री सोरेन, कहा—विकास और प्रकृति के बीच संतुलन जरूरी।

rktvnews

बिहार में 10 गुना निवेश बढ़ाएगा अदाणी ग्रुप, सीमेंट मेन्यूफैक्चरिंग में करेगा प्रवेश।

rktvnews

Leave a Comment