RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थी करेंगे IIT खड़गपुर का शैक्षणिक भ्रमण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)25 दिसंबर। मंगलवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिले के चयनित सभी 12 पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने पीएम श्री विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सभी प्राचार्यों को विद्यालय स्तर पर एनुअल डे एवं स्पोर्ट्स डे का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में नवाचार, रचनात्मकता एवं जिज्ञासा विकसित करने के उद्देश्य से एक्सपर्ट टॉक तथा हैकाथन का आयोजन किया जाए। स्कूल स्तर पर चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए जिला स्तर पर भी हैकाथन आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल औपचारिकता न होकर यह होना चाहिए कि बच्चे कुछ नया सीखें और अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान सकें। सभी पीएम श्री विद्यालयों में मेडिकल कैंप के आयोजन का निर्देश दिया गया तथा जानकारी दी गई कि इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।
उपायुक्त ने पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत हाई स्कूल एवं प्लस टू के विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए IIT खड़गपुर ले जाने का निदेश दिया, ताकि विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा, नवाचार एवं अनुसंधान के वातावरण से परिचित कराया जा सके। साथ ही विद्यालय की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के दौरान विद्यालयों में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उपायुक्त को दी गई। बताया गया कि सभी विद्यालयों में वाटर फिल्टर स्थापित कर दिए गए हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में प्रतिदिन अखबार उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी पीएम श्री विद्यालयों में आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लासरूम सुचारू रूप से कार्यरत रहें। उपायुक्त ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाए, ताकि वे भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार हो सकें। साथ ही बेहतर एवं नवाचारी ढंग से शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किए जाने की भी घोषणा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों को केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि नवाचार, कौशल विकास और उज्ज्वल भविष्य की नींव बनाने का माध्यम बनाया जाय।

Related posts

राष्ट्रपति ने ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया।

rktvnews

पटना:20 -21 दिसम्बर को आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का 44वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जुगसलाई नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पैक्स चुनाव शांति पूर्वक संपन्न! 52 प्रतिशत हुआ मतदान।

rktvnews

पटना:मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (राजभाषा) के तत्त्वावधान में आभासी मंच से ‘कलक्टर सिंह केसरी, नागार्जुन तथा कबीर जयंती समारोह’ संपन्न।

rktvnews

बिहार:हार्वर्ड केनेडी स्कूल में भारतीय छात्र समुदाय को संबोधित करने के लिये मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण।

rktvnews

Leave a Comment