RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई समस्याओं का किया गया ऑन द स्पॉट समाधान, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)25 दिसंबर। मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना । इस दौरान नागरिकों द्वारा जमीन विवाद, अतिक्रमण हटाने की मांग, कॉलेज से जुड़ी शैक्षणिक समस्याओं, चिकित्सीय सहायता, पत्नी द्वारा बुजुर्ग मां-पिताजी का प्रताड़ना, जन वितरण प्रणाली दुकान हेतु अनुज्ञप्ति, दिव्यांग के लिए आवास, घरेलू विवाद, अनुकंपा नियुक्ति समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और मांगपत्र को रखा ।
उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया । उपायुक्त द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Related posts

भारत–केन्या संयुक्त व्यापार समिति की 10वीं बैठक नैरोबी में आयोजित, द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर जोर

rktvnews

75 की दहलीज पर हमारा संविधान : बृंदा करात

rktvnews

पूर्व सांसद आनंद मोहन कल बिक्रमगंज जाने के क्रम में आरा के पटेल बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण।

rktvnews

बागपत:सी एम डैशबोर्ड रैंकिंग में बागपत प्रदेश में दूसरे स्थान पर।

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के मद्देनज़र गढ़वा बाजार समिति मतगणना परिसर एवं 200 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लागू।

rktvnews

16 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment