RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिलाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 14 जून। गत 12 जून से जनपद मे चल रहे स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने गत दिवस मंगलवार की सायं को संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के शहरी, ग्रामीण एवं वनक्षेत्रों में चल रहे स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी 18 जून को सभी शासकीय एवं अर्द्ध अशासकीय कार्यालयों, संस्थानों तथा विद्यालयों मे सफाई अभियान चलाया जाय।उन्होंने कहा कि आगामी 18 जून को न्यायालय परिसरों में भी सफाई अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने नगर निकायों के अधिकारियों एवं नामित संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि न्यायालय परिसर में सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए न्यायालय कार्मिकों को आवश्यक सहयोग व सफाई उपकरण उपलब्ध कराये जायें।
बता दें कि जनपद में गत 12 जून से स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है जो आगामी 18 जून तक मनाया जायेगा। जिसके तहत जनपद के नगर, ग्रामीण एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत चल रहे सफाई अभियान एवं जागरूकता अभियानों को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जनपद के नगर क्षेत्रों हेतु संबंधित अधिशासी अधिकारियों, ग्रामीण क्षेत्रों हेतु एएमए जिला पंचायत व जिला पंचायत राज अधिकारी एवं वन क्षेत्रों हेतु डीएफओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
बैठक में ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़ राजदेव जायसी उपस्थित थे अन्य अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित थे।

Related posts

घरेलू एयरलाइनों द्वारा ले जाए जाने वाले यात्रियों में 36.10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि और 15.24 प्रतिशत मासिक वृद्धि दर्ज हुई।

rktvnews

नई दिल्ली:स्वतंत्र पत्रकारिता को निशाना बनाना बंद करो : जलेसं

rktvnews

केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने नागर विमानन मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

इंदौर में स्लीपर बसों पर आरटीओ का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती।

rktvnews

केंद्र ने चावल उद्योग संघों को तत्काल प्रभाव से चावल की खुदरा कीमत में कमी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

rktvnews

18 सितंबर को रेडक्रॉस ब्लड सेन्टर पर रक्तदान शिविर!रक्तदान हेतु सभी आमंत्रित।

rktvnews

Leave a Comment