RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ग्रामीण कार्य विभाग की 6680.67 करोड़ रुपए की लागत की 5061 योजनाओं का शिलान्यास कार्यारंभ और उद्धघाटन किया।

पटना/बिहार (अनिल सिंह )14 जून। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 1 अणे मार्ग स्तिथ संकल्प से 6680.67 करोड़ रुपए लागत की ग्रामीण कार्य विभाग की 5061 योजनाओं का शिलान्यास ,कार्यारंभ एवं उद्धघाटन किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की आज 6680.67 रुपयों की लागत से 5061 योजनाओं के शिलान्यास,कार्यारंभ एवं उद्धघाटन के लिए ग्रामीण कार्य विभाग को धन्यवाद देता हूं।आज 1554 करोड़ रुपए की लागत की 1362 योजनाओं का उद्धघाटन 3172 करोड़ रुपए की लागत से 2260 योजनाओं का शिलान्यास एवं 1954 करोड़ रुपए की लागत की 1439 योजनाओं का कार्यारंभ किया गया है।इसके तहत 5030 ग्रामीण पथ एवं 31 पूल निर्माण की योजना है।हमने वर्ष 2007 में ग्रामीण कार्य विभाग की शुरुआत कराई थी।इससे ग्रामीण क्षेत्र के आवागमन को बेहतर करने के साथ साथ किसानों को फसल की बिक्री करने में सुविधा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा की वर्ष 2000 में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की थी इसके तहत 100 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती थी।अभी जो लोग केंद्र सरकार में है उन्होंने वर्ष 2015 में इसे 60:40 कर दिया।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के खर्च को देखा जाए तो अब यह 50:50 हो गया है।पहले 1000 की आबादी वाले क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़कों का निर्माण कराया जाता था बाद में इसे 500 आबादी पर कर दिया गया। हमलोगो ने अपनी तरफ से 500 से 1000 आबादी के गांव को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की।इसे बाद में 250 से अधिक की आबादी वाले गांवों को जोड़ने की योजना बनाई गई।ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना के तहत 100 से 250 तक की आबादी वाले ग्रामीण टोलों को पक्की सड़क से जोड़ने की योजना बनाई गई जिसमे मुख्यतः अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति या अति पिछड़ा वर्ग के रहने वाले लोग होते है।पहले वहा सदके नही होती थी जिसे वर्ष 2016 में सात निश्चय योजना के तहत करने का फैसला लिया।
नीतीश कुमार ने कहा की आजकल वे लोग श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी का भी मान नही लेते है।हमलोग के द्वारा कराए गये पुराने कार्यों को भी आपलोग जरूर याद रखियेगा।उन्होंने सड़कों के रख रखाव के बारे में निर्देश दिया की इसके लिए जितने भी इंजीनियर या दूसरे कर्मियों की जरूरत हो उसकी बहाली जल्द कराए। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री सह ग्रामीण कार्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव,मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, एवं ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने भी संबोधित किया।

Related posts

राष्ट्रीय किसान कल्याण कार्यक्रम कार्यान्वयन सोसायटी, इंडिया एआई और वाधवानी फाउंडेशन के बीच नई दिल्ली में त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

झारखंड: चतरा:मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर के शाहपुर में समय रहते रोका गया बाल विवाह।

rktvnews

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कुल 75.78 करोड़ के योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन।

rktvnews

दरभंगा:बिहार खादी मेला में सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र!बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खिचवा रहे हैं सेल्फ़ी।

rktvnews

भगवान की शरण में ही सच्चा सुख:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment