RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:आज से शुरू “गुड गवर्नेंस वीक- प्रशासन गांव की ओर” अभियान, 25 दिसंबर तक लगेंगे शिविर:उपायुक्त, रामनिवास यादव

“प्रशासन गांव की ओर” अभियान का मुख्य उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा सुशासन को बढ़ावा देना है।
उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)19 दिसंबर।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,रामनिवास यादव के द्वारा जानकारी दी गई कि आज से गुड गवर्नेंस वीक- प्रशासन गांव की ओर” अभियान की शुरुआत हुई, जो कि आगामी 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में शिविर आयोजित किया जाएंगे। “प्रशासन गांव की ओर” अभियान का मुख्य उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना, ग्रामीण क्षेत्रों में जन शिकायतों का प्रभावी समाधान करना, प्रशासन के करीब लाकर जमीनी स्तर पर पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा सुशासन को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि प्रखंड और पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर आम जनता की शिकायतों एवं आवेदनों का ऑन-स्पॉट समाधान किया जाएगा। अभियान की दैनिक प्रगति की जानकारी संबंधित पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर अपलोड की जाने वाली जानकारी में मुख्य रूप से विशेष शिविरों में प्राप्त और निपटाई गई जन शिकायतों की संख्या, सीपीग्राम्स व राज्य पोर्टलों पर निपटाई गई शिकायतों का विवरण, ऑनलाइन सेवा वितरण के लिए जोड़ी गई सेवाओं की संख्या, निपटाए गए आवेदनों की संख्या, सुशासन प्रथाओं का संकलन, प्रचार-प्रसार और शिविरों के फोटोग्राफ, जन शिकायतों के समाधान से जुड़ी सफलता की कहानियां और आयोजित जागरूकता/प्रचार कार्यशालाओं का विवरण अपलोड किया जायेगा। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Related posts

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘एआई फेस्ट – 2026’; रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च।

rktvnews

दुमका:मुख्य सचिव का दुमका दौरा ,महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा।

rktvnews

रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री

rktvnews

एनसीटीई ने पीएम श्री स्कूल शिक्षकों के लिए एनएमएम और एनपीएसटी पर अनुकूलन सत्र आयोजित किया।

rktvnews

भोजपुर:सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ट्रेन दुर्घटना पर जताया शोक।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल।

rktvnews

Leave a Comment