RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व रामेश्वर प्रसाद सिन्हा।

श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन,निर्धनों के बीच खाद्य पदार्थों का हुआ वितरण।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)15 दिसंबर। आरा शहर के प्रमुख व्यवसायी , फुटबॉलर और सिन्हा परिवार प्रमुख स्व रामेश्वर प्रसाद सिन्हा के द्वितीय पुण्य तिथि पर रविवार को महाजन टोली एक, महादेवा आरा के निवास स्थान पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन उनके बड़े पुत्र राकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में हुआ।इस अवसर पर परिवार के लोग उपस्थित रहे। पूजा करने के बाद उपस्थित लोगों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया।इनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा की बड़े भाई की देख देख में परिवार व्यवस्थित रहा।इनकी कमी बराबर याद आती है।एक सफल व्यवसाई के साथ साथ महाराजा कालेज ग्राउंड में फुटबॉल अपने टीम के साथ खेलते थे।सबके सहयोगी एवं धार्मिक विचार धारा रखते थे। श्री सिन्हा ने बताया कि श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात उनके पुण्यतिथि के अवसर पर खाद्य पैकेट गरीबों में वितरित किया गया।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पत्नी ऊषा देवी, विमला देवी,रीना सहाय,आशा सिन्हा,राकेश कुमार सिन्हा, संदीप्ता सिन्हा, ज्योति प्रकाश सिन्हा, दिपावली सिन्हा,दिनेश प्रसाद सिन्हा सुरेश कुमार सिन्हा,अंकित सिंन्हा, प्रत्युष मानस,प्रहरष यश,अक्षित सिन्हा, रौशन आदि रहे।

Related posts

नई दिल्ली:”राष्ट्र, राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद’ विषय पर परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग( डीएसटी) ने स्वच्छता और सफाई के प्रति प्रतिबद्ता के भाव को प्रोत्साहन देने के लिए स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का शुभांरभ किया।

rktvnews

भोजपुरी पेंटिंग से राष्ट्रीय गौरव बनेगा और रोजगार की संभावना है बढ़ेगी : प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

भोजपुर:कृषि भवन में दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज रांची में भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा कर अनुसंधान कार्यों का जायजा लिया।

rktvnews

पिथौरागढ़:विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगों को दिया गया बैशाखी एवं स्टिक।

rktvnews

Leave a Comment