RK TV News
खबरें
Breaking News

काशी तमिल संगमम् 4.0 का 13वाँ दिन, तमिलनाडु से आया सातवां दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

RKTV NEWS/वाराणसी ( उत्तर प्रदेश)14 दिसंबर।काशी तमिल संगमम 4.0 में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से सातवां आध्यात्मिक दल विशेष ट्रेन से बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर उतरते ही इस दल का पारंपरिक तरीके से डमरू वादन,पुष्प वर्षा और ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘वणक्कम काशी’ के उद्घोष से भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन पर पारंपरिक स्वागत देखकर तमिल दल के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कई लोगों ने कहा कि काशी में मिल रही आध्यात्मिक वातावरण उनके लिए अविस्मरणीय है। डमरू वादन की ध्वनि से पूरा परिसर शिवमय हो गया और काशी व तमिलनाडु की सांस्कृतिक एकता की झलक साफ दिखाई दी।
इस दल में शामिल रामानुज ने कहा कि यह पहल भारत की दो प्राचीन सभ्यताओं काशी और तमिलनाडु के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों का उत्सव है। सदियों से तीर्थयात्रियों, विद्वानों और साधकों ने दोनों क्षेत्रों के बीच ज्ञान, भाषा और परंपराओं का आदान-प्रदान किया है। संगमम उसी ऐतिहासिक जुड़ाव को आधुनिक संदर्भ में पुनर्स्थापित करता है। हम काफी उत्साहित हैं काशी, प्रयागराज और अयोध्या भ्रमण करने के लिए।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 के उपलक्ष्य में आयोजित ‘संत सम्मेलन-2023’ को संबोधित किया।

rktvnews

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर ने किया दावा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती-कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत,बाल श्रम एवं बाल तस्करी के रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment