RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उसरी वाटर फॉल आधुनिक इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकसित, मंत्री सुदीव्य कुमार ने 10 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का किया शिलान्यास।

उसरी वाटर फॉल को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा विकसित :मंत्री, सुदिव्य कुमार

पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर होगा रोजगार का सृजन:उपायुक्त, रामनिवास यादव

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)14 दिसंबर। गिरिडीह जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सुदिव्य कुमार, मंत्री, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार ने उसरी वाटर फॉल को आधुनिक इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने को लेकर 10 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया। मौके पर जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, मनीष तिवारी, उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव समेत जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग/पथ प्रमंडल/एन.आर.ई.पी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गिरिडीह के प्राकृतिक सौंदर्य को अब एक नई पहचान मिलने वाली है। पूर्वी वन प्रमंडल क्षेत्र में स्थित उसरी जलप्रपात, जो अब तक सीमित तौर पर स्थानीय लोगों का पसंदीदा सैर स्थल रहा है, जल्द ही आधुनिक इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा। सुदीव्य कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में उसरी जलप्रपात को पर्यटकों के लिए आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा। योजना के तहत यहां सुव्यवस्थित पार्किंग, बच्चों के लिए खेल परिसर, वॉच टावर, पिकनिक स्पॉट, आकर्षक प्रवेश द्वार, बैठने की बेहतर व्यवस्था, गेस्ट हाउस और आधुनिक रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छता, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले पांच वर्षों में जिले में पर्यटन विकास से जुड़ी कई और योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। इसके साथ ही जिले के प्रमुख स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में और बेहतर और विकसित करने को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां सुनिश्चित कराई जा रही हैं। साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिससे कि यहां के स्थानीय को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो और पर्यटन को बढ़ावा मिलें।
मौके पर जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि मौके पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों को विकसित करने के दिशा में प्रयासरत है। जिले के पर्यटन स्थलों के विकास से यहां पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उपायुक्त ने उसरी वाटर फॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिसके चारों तरफ कनेक्टिविटी पर काम किया जायेगा। जिससे कि जलप्रपात के चारों तरफ पर्यटक घुमकर प्राकृतिक घटा का आंनद उठा सके। साथ ही पर्यटकों के लिए इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यहां के स्थानीय लोगों को सड़क संपर्क, रोजगार और स्थानीय व्यवसाय को भी नई गति मिलेगी।

Related posts

प्रधानमंत्री 11 मार्च को दिल्ली में सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद्, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति-एन्क्लेव में सिविल सेवा अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को चिह्नित करने के लिए केवीआईसी ने हरियाणा के भिवानी के दुल्हेड़ी गांव में ‘मन की बात’ की 98वीं कड़ी ‘स्वच्छता के सिपाही’ के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

विश्व स्तनपान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम (गोष्ठी) का आयोजन किया गया,छः माह तक के नवजात शिशु के लिए स्तनपान सम्पूर्ण आहार है!क्षेत्र में माताओं को व्यापक प्रचार – प्रसार कर करें जागरूक:उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:राहुल गांधी के आरा आगमन की तैयारी को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment