RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिलाओं के लिए शहर में पिंक टॉयलेट का होगा निर्माण : इंदू देवी

शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की होगी मरम्मति।
नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिया गया निर्णय।
महापौर इंदु देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)13 दिसंबर।नगर निगम कार्यालय में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महापौर इंदु देवी ने की। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
इस दौरान पहले गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई। वही शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु उपयोगी उपकरणों की खरीदारी तथा शहर के मुख्य मार्गों पर द्वितीय शिफ्ट में भी कचरा उठाव कराने का निर्णय लिया गया। वार्ड संख्या-43 में बड़ा पोखरा (बड़ी मुसहर टोली) के समीप स्नान घर एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की मरम्मति से संबंधित प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई। वही शहर के मुख्य मार्गों पर लगे प्रवेश द्वारों पर स्टिकर लगाकर उनके सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में पिंक टॉयलेट के निर्माण (स्थल चिन्हित कर) का प्रस्ताव पारित किया गया। सभी प्रस्तावों पर सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति बनी।
बैठक में महापौर इंदु देवी के अलावे नगर आयुक्त अंजू कुमारी, उप नगर आयुक्त मोहम्मद जमाल अख्तर अंसारी, नगर प्रबंधक रत्नेश कुमार, सुश्री हिमल कुमारी, लोक स्वच्छता पदाधिकारी विकास कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य सह वार्ड नंबर 19 के पार्षद पारसनाथ सिंह, वार्ड नंबर 6 की पार्षद मालती देवी, वार्ड नंबर 21 के पार्षद डॉ. जितेंद्र, वार्ड नंबर 22 की पार्षद रेखा जैन
वार्ड नंबर 33 की पार्षद आशा देवी समेत अन्य उपस्थित रहें।

Related posts

यूथ फॉर सेवा के नवोदित बच्चों का त्योहार 2023 हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:एक पेड़ मां के नाम पर हुआ पौधरोपण।

rktvnews

गढ़वा:जिला परामर्शदात्री समिति एवं द्वितीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों की सुनी फरियाद।

rktvnews

गढ़वा:राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बक्सर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए डीएम और एसपी।

rktvnews

Leave a Comment