RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मध्यप्रदेश के जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने की सौजन्य भेंट।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )13 दिसंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मध्य प्रदेश जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने प्रदेश प्रभारी विद्यासागर निषाद के साथ आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने नीतीश कुमार को बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ एवं दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में संचालित हो रही जनता दल (यू) की संगठनात्मक गतिविधियों, विस्तार एवं जनआंदोलनों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को मध्य प्रदेश आगमन का सादर निवेदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगामी 26 दिसंबर को मध्य प्रदेश के बामनिया में स्थित मामा बालेश्वर दयाल की समाधि स्थल पर आयोजित होने वाली पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा के विषय में अवगत कराते हुए, उक्त कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया।
इसके अतिरिक्त भगवती मानव कल्याण संगठन के अजय अवस्थी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 23 जनवरी को ब्यौहारी में स्थापित आश्रम में आयोजित होने वाले शिविर में पधारने का सादर आग्रह किया।
इस भेंट के दौरान जनता दल (यू) मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव सोभाल सिंह भी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:केकरा सहारे छोड़के गईल ए रजउ…

rktvnews

भोजपुर: यक्ष्मा उम्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत जिला टीबी फोरम एवं टीबी को मौर्विडिटी को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

क्रांतिकारी लेखक “रवीन्द्रनाथ टैगोर”

rktvnews

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए पंजीकरण 25 लाख तक पहुंचा।

rktvnews

हत्या कांड मे संलिप्त तीन महिला अभियुक्तों को शाहपुर थाना द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

rktvnews

देहरादून:देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment