RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राजस्व मामलों की गहन समीक्षा, उपायुक्त ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)13 दिसंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित राजस्व कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सरकारी भूमि का नामांतरण, जमाबंदी से संबंधित प्रतिवेदन, FRA/NOC से जुड़े प्रस्ताव, छूटे हुए प्लॉटों की NGDRS पोर्टल पर प्रविष्टि, ई-जन समाधान पोर्टल की स्थिति, भूमि सीमांकन (डिमार्केशन) रिपोर्ट, राजस्व संग्रहण, ई-कोर्ट, मोटेशन तथा भारत माला परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन एवं भू-हस्तांतरण मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमसम्मत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने पोर्टल आधारित कार्यों में अद्यतन प्रविष्टि एवं प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया।
बैठक में प्रस्तावित समाहरणालय भवन, इंडस्ट्रियल पार्क, मंडल कारा, सोलर पार्क सहित अन्य विकास परियोजनाओं हेतु चिन्हित भूमि की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन परियोजनाओं से जुड़े भूमि मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बैसाखी पूर्णिमा पर सदाफल देव आश्रम में हवन-यज्ञ सत्संग का हुआ आयोजन।

rktvnews

खैरागढ़:इजरा के डायरेक्टर ने विश्वविद्यालय के क्राफ्ट एवं डिजाइन विभाग का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर पहुंची भाकपा – माले का बदलो सरकार, बदलो बिहार यात्रा, तरारी के करथ में जनता ने किया स्वगत।

rktvnews

गिरीडीह:नोडल पदाधिकारी (मीडिया कोषांग)-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर प्रिंटर मालिक/प्रतिष्ठान व केबल ऑपरेटरों संग बैठक संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह:सऊदी अरब में मृत हुए युवक की आश्रिता पत्नी को उपायुक्त ने सौंपा ग्यारह लाख अस्सी हजार अठहत्तर रुपए का चेक।

rktvnews

चौथे नीलगिरि श्रेणी (प्रोजेक्ट 17ए) स्वदेशी उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ को सौंपा गया।

rktvnews

Leave a Comment