RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जनवरी में आयोजित किया जाएगा मुशायरा व सेमिनार।

पैनल का किया गया गठन, बैठक में हुए कई निर्णय।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)13 दिसंबर।बिहार सरकार के उर्दू निदेशालय के तत्वावधान में उर्दू भाषा व साहित्य के विकास तथा प्रचार-प्रसार के लिए होने वाला वार्षिक फरोग-ए उर्दू सेमिनार और मुशायरा आगामी जनवरी माह में आयोजित किया जाएगा. उक्त निर्णय शुक्रवार की संध्या में जिला उर्दू भाषा कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी जेबा अर्शी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया. एसडीसी जेबा ने बताया कि निदेशालय के आदेश के आलोक में एक पैनल का गठन किया गया है. जिसकी आज पहली बैठक आहूत की गयी. पैनल में उर्दू के सक्रिय विद्वानों को रखा गया है. जिसमें युनिवर्सिटी और कालेज के विभागाध्यक्ष शामिल हैं. उन्होंने पैनल में अन्य नाम जोड़ने का प्रस्ताव भी दिया. बैठक में कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने पर विचर विमर्श किया गया. इस दौरान सीनियर आलेख पाठक, डेलीगेट, जूनियर आलेख पाठक के रूप में निमंत्रित करने के लिए नामों पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही आलेख के विषय पर भी विमर्श करते हुए उसमें भाषा एवं साहित्य के विकास में स्थानीय योगदान के पुट को शामिल करने पर सहमति बनी. इस अवसर पर आयोजित होने वाले मुशायरा को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया. कुल 10 शायरों को निमंत्रित किया जाना है. जिसमें स्थानीय कवियों के साथ बाहर के कवियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रो मजहर किबरिया, प्रो अलाउद्दीन खान, प्रो मो हसीब, प्रो अब्दुल खालिक, प्रो असलम, नदीम अहमद, मो हारून, रेश्मा तबस्सुम आदि उपस्थित थे.

Related posts

रामोत्सव- 2024:’तुलसी मंच’ पर देश-विदेश की रामलीलाओं के जरिए आध्यात्मिक ऊर्जा का होगा संचार

rktvnews

वुमलुनमंग वुअलनाम ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर: आरके सिंह ने किया सदर प्रखंड में चुनावी दौरा।

rktvnews

खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में ज्ञान आधारित सहयोग प्रदान करने के लिए शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बागपत :राज्य मंत्री केपी मलिक ने महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment