RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा नगर निगम महापौर इंदु देवी ने तीन विकास योजनाओं का किया लोकार्पण।

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 17,27 और 42 में हुआ लोकार्पण कार्य।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 दिसंबर।नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 17, 27 एवं 42 में शुक्रवार को कुल 3 विकास योजनाओं का लोकार्पण महापौर इंदु देवी द्वारा किया गया। इन योजनाओं को 54,38,290 (चौवन लाख अड़तीस हजार दो सौ नवासी रुपए) प्राक्कलित राशि की लागत से पूर्ण किया गया है। इन योजनाओं के तहत पीसीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर महापौर इंदु देवी ने कहा कि आरा नगर निगम शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कृत संकल्पित है। शहर के चौमुखी विकास के लिए प्रयास निरंतर जारी है। लोगों का सहयोग अपेक्षित है। लोगों के सहयोग से ही आरा नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाने की परिकल्पना साकार होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वार्ड संख्या 17 के पार्षद भानु प्रकाश दुबे, वार्ड संख्या 27 के पार्षद एम.डी. अलीम, वार्ड संख्या 42 की पार्षद संध्या देवी,पार्षद प्रतिनिधि भीम शाह, के साथ-साथ आलोक अंजन उर्फ छोटे, समाजसेवी भोला शर्मा, सुधीर कुमार, संतोष कुमार, मनोज चंद्रवंशी, शशि शेखर सिंह, मनोहर लाल, विनीत कुमार, बबलू सिंह, अनिल सिंह, लड्डू कुमार, अंकित कुमार, पुरुषोत्तम यादव, एमडी सुहैल, जितेंद्र कुमार, शालू कुमार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

“मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत गढ़वा प्रखण्ड के अचला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने लिया भाग।

rktvnews

संतों के दर्शन से प्रारब्ध मिट जाता है : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरू के केम्ब्रिज ले-आउट में भारत के पहले थ्री-डी मुद्रित डाकघर की सराहना की।

rktvnews

पटना:वाह उस्ताद के माध्यम से कला संस्कृति का होगा विकास।

rktvnews

स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर दर्ज करायी एफआईआर, विभव गिरफ्तार।

rktvnews

देहरादून में चल रही 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह।

rktvnews

Leave a Comment