RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:धान अधिप्राप्ति को लेकर जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों से धान की खरीद को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना कि किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर धान की खरीद सुनिश्चित करना।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)12 दिसंबर।आज समाहरणालय सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुलाम समदानी की उपस्थिति में धान अधिप्राप्ति सत्र 2025-26 को सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ धान अधिप्राप्ति को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिनमें धान खरीद प्रक्रिया, ऑनलाइन पोर्टल संचालन, किसानों का पंजीकरण, और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के तरीकों पर जोर दिया गया, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो और बिचौलियों की भूमिका खत्म हो सके। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों से धान की खरीद को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना कि किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर धान की खरीद सुनिश्चित की जाय। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को धान अधिप्राप्ति हेतु अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने, सभी लैम्पस में सरकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति तथा अधिप्राप्ति प्रक्रिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुलाम समदानी ने कहा कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति योजना के अन्तर्गत जिले के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ दिनांक 15.12.2025 से हो रहा है। इस दौरान जिले के किसानों को धान अधिप्राप्ति योजना के तहत धान बिक्री किए जाने पर प्रति क्विंटल 2,450/- रूपये (बोनस सहित) का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। इस हेतु गिरिडीह जिले में 58 धान अधिप्राप्ति केन्द्र (लैम्पस / पैक्स आदि) का चयन किया गया है। उक्त केन्द्रों पर धान के क्रय हेतु सभी आवश्यक तैयारी पूरी की जा रही है। इसके अलावा यह भी बताया गया कि पूर्व में किसानों को धान की राशि दो किस्तों में दी जाती थी, लेकिन अब किसानों के हित में इसमें महत्वपूर्ण सुधार किया गया है। अब धान जमा करने के 7 दिनों के भीतर ही संपूर्ण राशि सीधे किसानों के खाते में एकमुश्त प्रदान की जाएगी। इस दौरान धान अधिप्राप्ति से संबंधित और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गयी। इस प्रशिक्षण में सभी बीसीओ, सभी एजीएम, लैम्प्स प्रबंधक,सभी वीएलडब्ल्यू एवं जिले के सभी राइस मिल संचालक उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त झारखंड अभियान को मजबूती देने के लिए छह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भारत की एकजुटता को बनाए रखने में बाबा साहेब अंबेडकर का योगदान महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:पेयजल व्यवस्था एवं उससे संबंधित समस्याओं की समीक्षा हेतु एक ऑनलाइन बैठक।

rktvnews

गढ़वा:सभापति स्वास्थ्य व शिक्षा समिति की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

बक्सर के पूर्व जिला न्यायाधीश के निधन पर शोक।

rktvnews

गिरीडीह:जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने JSLPS अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment