RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : समितियों को कैश क्रेडिट लिमिट समय पर कराई जाए उपलब्ध : डीएम

डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) की बैठक संपन्न।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 दिसंबर।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर ,तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान अधिप्राप्ति की प्रगति, समितियों की तैयारी तथा किसानों को किए जा रहे भुगतान की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि धान खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है और आवश्यक संसाधन समितियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि क्रय कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने बैंक को निर्देश दिया कि सभी समितियों को आवश्यक कैश क्रेडिट लिमिट समय पर उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से समीक्षा करें और अधिप्राप्ति कार्य की प्रगति पर सतत निगरानी सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को समितियों एवं मिलों के साथ समुचित समन्वय स्थापित करते हुए संपूर्ण प्रक्रिया की प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। अधिप्राप्ति कार्य को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) भोजपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रबंध निदेशक सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय रेलवे ने यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट/इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोपाल:सुरेश पटवा की 34 वीं कृति “व्यंग्य-पच्चीसी” का लोकार्पित।

rktvnews

महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रो मे भाजपा द्वारा जनसंपर्क किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 जुलाई 24

rktvnews

रोहतास:भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा और शाहाबाद कमिश्नरी बने :अखिलेश

rktvnews

राष्ट्रीय कृमि दिवस 22 सितंबर के अवसर पर वैशाली जिला में 01 से 19 आयु वर्ग के बच्चों को कृमि नाशक दवा गोली खिलाई जाएगी।

rktvnews

Leave a Comment