RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 12 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री पाटिल एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था।
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने श्री पाटिल के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे और गौरवशाली सार्वजनिक जीवन में विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहकर देश की सेवा की। श्री पाटिल समाज कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा के लिए जाने जाते थे।
प्रधानमंत्री ने श्री पाटिल के साथ उनके जीवनकाल में हुई अपनी कई भेटों को याद करते हुए कहा कि उनसे सबसे हाल की मुलाकात कुछ महीने पहले हुई थी जब श्री पाटिल उनके आवास पर आए थे।

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

श्री शिवराज पाटिल जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक अनुभवी नेता थे। उन्‍होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे समाज कल्याण में योगदान देने के लिए अत्यंत समर्पित थे। वर्षों से मेरा उनसे कई बार संपर्क रहा, जिनमें से सबसे हाल की भेंट कुछ महीने पहले मेरे आवास पर हुई थी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ऊँ शांति।

Related posts

केंद्रीय कारा बक्सर में आयोजित बंदियों हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल हुए जिलाधिकारी।

rktvnews

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से सड़क सुरक्षा को ले की बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की पहल पर ड्रेस कोड और आईडी व्यवस्था जनपद के सरकारी अस्पतालों में हुई लागू।

rktvnews

अवैध बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध भोजपुर पुलिस ने 2 ट्रक सहित 2 लोगो को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 79 वाँ स्वाधीनता दिवस।

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस में एनआरआर के योगदान पर सत्र आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment