RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने धनवार और बिरनी प्रखंड में विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण,दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

उपायुक्त ने कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारियों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में ली जानकारी।

RKTV NEWS/गिरिडीह(उत्तर प्रदेश)10 दिसंबर। जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज धनवार प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जटहा और बिरनी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दलांगी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय की व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन किया। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में शिक्षा का स्तर कैसा है, और बच्चे क्या सीख रहे हैं समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उपायुक्त ने शैक्षणिक गतिविधियां, पेयजल, शौचालय, आधारभूत संरचना, किचेन शेड, बच्चों को मिल रही भोजन की गुणवत्ता आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्रों से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारियों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों की पढ़ाई में आ रही चुनौतियों की जानकारी लेकर समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में रखे उपस्थिति पंजी, शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षकों की संख्या, सामग्री पंजी व अन्य अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने कहा कि बच्चों का समग्र विकास, मानसिक, बौद्धिक व नैतिक सुनिश्चित करना शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा ही वह आधार है जिस पर राज्य और देश का भविष्य टिका है।

Related posts

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ 7.54 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी।

rktvnews

पश्चिम एशिया पर संसद में मोदी : बोले तो खूब, मगर कहा कुछ नहीं!

rktvnews

जयंती:विवेकानंद और महर्षि महेश योगी।

rktvnews

राजस्थान:वन विभाग संशोधित पीकेसी (ईआरसीपी) के कार्यों में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है :केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री

rktvnews

सारण:”मेरा पहला वोट देश के लिये” संदेश के साथ लोकसभा चुनाव में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिये युवा मतदाता एकादश बनाम प्रशासन एकादश खेला गया प्रदर्शनी क्रिकेट मैच।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment