RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)09 दिसंबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को विस्तारपूर्वक सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा पेंशन स्वीकृति, पारिवारिक प्रताड़ना, दुकान आवंटन, रास्ता अवरोध, भूमि विवाद, ग्रामीण क्षेत्र में जबरन मोबाइल टावर लगाने की शिकायत, दीदी कैफे खोलने हेतु स्थान उपलब्धता, चिकित्सकीय सहायता, रैयती भूमि पर अतिक्रमण, अबुआ आवास योजना का लाभ, रोजगार, बकाया वेतन भुगतान, परशुराम भवन के संबंध में तथा ई-ट्राईसाइकिल सहित जनसमस्याओं से संबंधित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित हो । उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों की समस्या का समाधान प्राथमिकता है। विभागीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदन लंबित न रहे और हर मामले में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही हो । गंभीर प्रकृति के मामलों पर विशेष निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए तथा समाधान की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएं।

Related posts

भोजपुर:शिक्षक के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

राजग प्रत्याशी आर के सिह के पक्ष मे अधिवक्ता समाज की हुई बड़ी बैठक।

rktvnews

कट्टुपल्ली स्थित मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड में तीसरे कैडेट प्रशिक्षण जहाज का ‘स्टील कटिंग’ समारोह।

rktvnews

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ का आगाज : खैरागढ़ में भाजपा ने मनाई खुशियां।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा जनता दल (सेक्‍युलर) कर्नाटक के प्रमुख और एचडी रेवन्ना से की मुलाकात।

rktvnews

बच्चों की आंतरिक प्रतिभा को विकसित करने का माध्यम है कला प्रदर्शनी का आयोजन-सुधीर कुमार तिवारी।

rktvnews

Leave a Comment