RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों से संबंधित बैठक का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)09 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में नीलाम पत्र वादों से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता हीरा कुमार द्वारा जिला में नीलाम पत्र से संबंधित लंबित वादों की जानकारी ली गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सभी लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन कराया जाय। आगे उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र वादों का वर्गीकरण कम ऋण देनदार व अधिक ऋण देनदार के आधार पर कराया जाय, ताकि इनके निष्पादन में सुविधा हो साथ ही इनके संख्या में भी कमी लाया जा सके।
इसके अलावे बैठक के दौरान अपर समाहर्ता हीरा कुमार द्वारा नीलाम पत्र वादों के नोटिस तामिला के संबंध में निदेश दिया कि यदि देनदार घर पर नहीं मिलते हैं तो उनके घर के मुख्य द्वार/दीवाल पर नोटिस चिपकाया जाय। साथ ही पास-पड़ोस के लोगों के द्वारा नोटिस पर हस्ताक्षर करा लिया जाय। आगे उन्होंने निदेश दिया कि देनदार द्वारा निर्धारित तिथि को सुनवाई हेतु उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध वारंट जारी कराया जाय।
अपर समाहर्ता हीरा कुमार द्वारा एसबीआई करौं के मामले पर संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया गया कि ऋण लेनदार द्वारा ऋण की सारी राशि का भुगतान कर दिया जाता है तो ऐसे मामले में लेनदार को ससमय अद्यता प्रमाण पत्र (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) निर्गत किया जाय। साथ ही अपर समाहर्ता द्वरा सभी नीलम पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सभी पंजी IX एवं X को अद्यतन करते हुए इसका अद्यतन रिपोर्ट इस महीने ले अंत तक जिले में सबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
बैठक में उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमर कुमार, प्रभारी पदाधिकारी नीलाम पत्र शाखा ओम प्रियदर्शी, सभी अंचल के अंचलाधिकारी, एलडीएम के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार: भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में बाल विज्ञान प्रदर्शनी का दो दिवसीय आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सदर अस्पताल आरा में डिफिकल्ट कन्वर्सेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 मई 24

rktvnews

भारत का उत्‍थान वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए आश्वासन है -उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर:विबीजी राम जी में समय पर काम – पूरा भुगतान पारदर्शिता”ही हमारा संकल्प : उप विकास आयुक्त

rktvnews

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम तहत संचालित अभियानों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment