RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जिले मे हो रहे अपराधिक घटनाओ पर भाजपा मे आक्रोश! आंदोलन करने की चेतावनी।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 जून। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कल बिहिया में हुई व्यवसायी की हत्या की घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि भोजपुर में अपराधियो का साम्राज्य कायम हो गया है। अपराधी निर्भिक होकर आए दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं और प्रशासन मुक दर्शक की भूमिका निभा रहा है। पिछले दो तीन महीने में कई व्यवसायी, जनप्रतिनिधि, प्रोफेसर, सहित कई संभ्रांत लोगों की हत्या अपराधियों द्वारा कर दिया गया, लेकिन प्रशासन केवल घटना की लिपा-पोती कर अपने कर्तव्य पूरी मानकर सो जाती है। जिसके परिणामस्वरूप आपराधी पुनः निर्भिक होकर घटना को अंजाम देते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि इस सरकार मे उन्हें कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है ।उन्होंने कहा कि बिहार में पूरी कानून व्यवस्था फेल हो गया है। मुख्यमंत्री मुगेंरी लाल के सपने की तरह प्रधानमंत्री बनने के चक्कर में बिहार को जंगलराज के युवराज को हवाले कर दिया है और अपने धृतराष्ट्र की भूमिका मे आ कर विधि ब्यवस्था के सुधार करने मे असमर्थ है।उनको अच्छी तरह मालूम है कि अपराधी सता द्वारा संरक्षित हो कर घटना मे संलिप्त होते है। बिहार मे फिर से जंगलराज आ गया है। जंगलराज को समाप्त करने के लिए जनता ने जिसे मुख्यमंत्री बनाया था,आज वही जंगलराज के रहनुमाओं के साथ मिलकर फिर से राज्य मे जंगलराज चला रहा है। भारतीय जनता पार्टी इसे बर्दाश्त नही करेंगी और पार्टी जनता के साथ मिलकर इसके खिलाफ आंदोलन करेंगी। बिहार की अमन और शांति के लिए भाजपा हमेशा जनता के साथ है। जंगलराज को भाजपा जनता के साथ मिलकर जिस प्रकार पहले समाप्त की थी,उसी प्रकार फिर से बिहार की जनता के साथ मिलकर इस जंगलराज को समाप्त करेंगी।

Related posts

भारतीय नौसेना पोत आईएनएस किल्टन द्वारा वियतनाम की कैम रन खाड़ी (कैम रन बे) की यात्रा।

rktvnews

भोपाल:मुख्य अतिथि झारखंड इकाई की अध्यक्ष संगीता सहाय की वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:आगनवाड़ी और जीविका दीदियों द्वारा मतदान हेतु लोगों को किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

10 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चितौड़गढ़:व्यय पर्यवेक्षकको ने चित्तौड़गढ़ और कपासन विधानसभा की एसएसटी चैक पोस्टों का किया निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध महुआ शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 9000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 350 लीटर अवैध शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment