RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दी बधाई,सैनिक कल्याण के लिए क्यूआर कोड से 11 हजार रुपये किए भेंट।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)07 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि यह दिन सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ सेना कल्याण कोष में योगदान के लिए हम सभी को प्रेरित करता है। उन्होंने क्यूआर कोड से सैनिक कल्याण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया से 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से आह्वान किया कि शहीद सैनिकों के परिवारों और शारीरिक रूप से अक्षम सैनिकों के कल्याण के लिए अपना सहयोग दें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यंमत्री निवास में ब्रिगेडियर अरुण नायर सेना मेडल (से.नि) और संचालक, सैनिक कल्याण बोर्ड ने झंडा लगाकर स्मृति चिन्ह (मोमेन्टो) भेंट किया। सैनिक कल्याण बोर्ड के आर.एन. सिंह तोमर, ग्रीश चंद्र यादव, शैलेश कुमार चौकसे, संजय भील और जसवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:धर्म की अवधारणा के पीछे कल्याणकारी भावना का जो निहितार्थ होता है ,वही सच्चा राष्ट्रधर्म है: डा.मोहन तिवारी आनंद

rktvnews

देश में चिकित्‍सा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से पांच क्षेत्रीय चि‍कित्‍सा केन्‍द्रों की स्‍थापना हेतु राज्‍यों की सहायता के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 में एक योजना प्रस्‍तावित।

rktvnews

भोजपुर: 1 जुलाई से जिले के सभी शिक्षको की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य: डीडीसी

rktvnews

दरभंगा:बिहार आइडिया फेस्टिवल’ के तहत श्रद्धा शर्मा का दरभंगा दौरा,जीविका दीदियों से की मुलाकात।

rktvnews

चरपोखरी थाने के रात्रि गस्ती दल ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार! देसी कट्टा और जिंदा कारतूस किया बरामद।

rktvnews

10वीं पेंशन अदालत – 85 पेंशनभोगियों की शिकायतों का निवारण।

rktvnews

Leave a Comment