RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का प्रयास करें युवा:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 दिसंबर। बुधवार को खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (बालक अंडर-17) क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान, आरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह क्रिकेट प्रतियोगिता नॉक-आउट प्रारूप में आयोजित की जाएगी, जिसके विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम ने केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया, बल्कि जिले में खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा और दिशा भी दी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी,कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा,BSSA द्वारा प्रतिनियुक्त विभिन्न तकनीकी विशेषज्ञ, विद्यालय शिक्षक तथा विभिन्न प्रमंडलों से आए क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:हिन्दू जागरण मंच की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार व सामाजिक सरोकारों पर हुआ मंथन।

rktvnews

भोजपुर:मृतक के परिजनों से मिले विधायक

rktvnews

केंद्र सरकार ने अत्यंत दुःख के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की घोषणा की।

rktvnews

औरंगाबाद : “सखी वार्ता” का आयोजन।

rktvnews

दुमका: जिला के 8 युवक युतियां डीडीयू-जीकेवाई के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए हजारीबाग और जमशेदपुर रवाना।

rktvnews

नेशनल न्यू बोर्न वीक धात्री के तहत आदर्श ग्राम दांवा में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment