RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त ने एकलव्य आवासीय मॉडल विद्यालय के उचित संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों संग की बैठक,दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )02 दिसंबर। उपायुक्त,रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में एकलव्य आवासीय मॉडल विद्यालय के उचित संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विद्यालय की बुनियादी आवश्यकताओं, संसाधनों की उपलब्धता एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सृजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें विद्यालयों के समुचित संचालन और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए पठन-पाठन, साफ-सफाई, योग्य शिक्षकों की उपलब्धता, पेयजल और विद्युत आपूर्ति सहित मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। इसके अलावा विद्यालय के समग्र विकास के लिए आधुनिक शिक्षण संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही स्वच्छता, सुरक्षा और आधारभूत संरचना के नियमित रखरखाव के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, विद्यालय प्राचार्य समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

25 जुलाई तक करा ले हथियारों का सत्यापन वरना लाइसेंसी हो जायेगी गैर लाइसेंसी 😲

rktvnews

वैशाली:स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी एवं साइकिल रैली।

rktvnews

जिला मुख्यालय सिवान के बबुनिया रोड रेलवे स्टेशन चौक पर गड्ढों में तब्दील सड़कों और नालियों के बहते गंदे पानी के खिलाफ राघवेंद्र कुमार खरवार ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार।

rktvnews

राजस्थान:समाज को सही दिशा देने में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण, शिक्षा का बेहतर वातावरण देने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

ऑल इंडिया अभिवावक संघ के तत्वाधान में की गई बैठक! शहीद भगत सिंह की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तय की गई रूप रेखा।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले की टीम ने आरा प्रखंड के बाढ क्षेत्र का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment