RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:जिला गव्य विकास कार्यालय द्वारा दुधारू पशु मेला का किया गया आयोजन।

चयनित लाभुकों के बीच उपायुक्त ने की दुधारू पशु का वितरण, पशुओं का अच्छे से ध्यान रखने की कही बात।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)02 दिसंबर।कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत जिला गव्य विकास कार्यालय, गढ़वा द्वारा स्थानीय कार्यालय परिसर सोनपुरवा में दुधारू पशु मेला/शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित दुधारू पशु मेला मे विभिन्न पशु आपूर्तिकर्ताओं द्वारा लाये गयें दुधारू पशुओं को स्वयं से लाभुकों द्वारा मोलभाव कर पसन्द करते हुए क्रय किया गया, जिसका वितरण लाभुकों के बीच उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा किया गया।
उक्त पशु मेला में दो गाय की योजना के तहत 14 लाभुकों को लाभान्वित किया गया जबकि पांच गाय तथा दस गाय की योजना के तहत 1-1 लाभुक को लाभान्वित किया गया। साथ ही प्रखंड कांडी के एक लाभुक को गाय की बीमा पॉलिसी बॉन्ड तय की गई जबकि एक अन्य लाभुक का बीमा क्लेम की स्वीकृति राशि का पत्र प्रदान किया गया।
उपायुक्त श्री यादव द्वारा पशु मेला के दौरान लाभान्वित होने वाले लाभुकों को बधाई दी गई एवं इस अवसर का लाभ उठाने तथा अपने दुधारु पशु का ध्यान अच्छे से रखने की बात कही गई।
उक्त पशु मेला/शिविर में जिला पशुपालन पदाधिकारी, विद्यासागर सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज कापसे एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी गिरीश कुमार समेत विधायक प्रतिनिधिगण गढ़वा एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र आदि उपस्थित थें।

Related posts

चंद्र वंश में कई प्रतापी राजा हुए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

शहीद जवान लादूलाल सुखवाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ।

rktvnews

बागपत:सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)की बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

सिवान:उर्दू भाषी विद्यार्थी वाद विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

65वें राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम सदस्यों ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

चतरा: रामनवमी पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध छापामारी।

rktvnews

Leave a Comment