RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा सोशल मीडिया विभाग द्वारा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 जून। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला सोशल मीडिया विभाग द्वारा सोशल मीडिया को बढावा देने और केन्द्र सरकार की नौ वर्षो की उपलब्धियो को बताने एवं सोशल मीडिया के सक्रिय लोगो को सम्मानित करने के लिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने और संचालन जिला मीडिया प्रमुख सह सोशल मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सोशल मीडिया जिला संयोजक राहुल सिंह ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद ने समाज के विभिन्न क्षेत्रो से आएँ हुए सोशल मीडिया एक्टिविस्ट को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया। उन्होने केन्द्र सरकार और अपने क्षेत्र मे किए गए नौ वर्षो की उपलब्धियो को सभी के सामने विस्तार से बताते हुए उसे अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के संयोजक ई. धीरेन्द्र सिंह,सह संयोजक अखिलानंद ओझा, आईटी जिला संयोजक ओंकार पांडेय,सोशल मीडिया सह संयोजक मिथलेश यादव,हिमांशु सिंह,ने महती भूमिका निभाई।कार्यक्रम मे सभी विभिन्न क्षेत्रो से नामी-गिरामी सोशल मीडिया कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

बागपत:कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में स्थित हाईटेक वेजिटेबल/ सीडलींग नर्सरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

विद्यालय हमें बुलाता है!

rktvnews

छत्तीसगढ़ : देश के सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर अब बनेंगे रायपुर में।

rktvnews

18 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

संपर्क से समर्थन तक कार्यक्रम के तहत अशोक शर्मा ने घूम घूम कर किया प्रचार।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो के 78वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में राज्यपाल ने की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment