RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा में क्राइम कंट्रोल के लिए भोजपुर एसपी द्वारा की जा रही खास व्यवस्था।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 दिसंबर।बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब भोजपुर में अपराधियों की खैर नहीं रहेगी। भोजपुर एस पी मिस्टर राज ने बताया की शहर की तर्ज पर अब आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए नगर निगम, नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों के थानों द्वारा अपराध के ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां कैमरे लगाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से 70 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और कार्यान्वयन की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को दी गई है।कोईलवर से लेकर आरा शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों तक निगरानी मजबूत होगी।आरा नगर निगम क्षेत्र के लिए 350 अत्याधुनिक कैमरों की खरीद की गई थी, जिनसे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में काफी मदद मिली है।कैमरे लगाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।अपराध पर रोकथाम और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू हुई इस योजना के तहत उच्च क्षमता वाले कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।एसपी कार्यालय में 24 घंटे सक्रिय नियंत्रण कक्ष भी संचालित हो रहा है। ये कैमरे 30 मीटर की दूरी को एक मीटर तक जूम करने की क्षमता रखते हैं।
कोईलवर क्षेत्र पटना और सारण जिले से आने वाली सड़कों का प्रमुख जंक्शन है। यह इलाका अपराध और अवैध बालू तस्करी के लिए भी बदनाम रहा है। इसी कारण कोईलवर में प्राथमिकता के आधार पर न केवल कैमरे लगाए जाएंगे, बल्कि थाने में अलग से नियंत्रण कक्ष भी बनाया जाएगा। यहां से पूरे क्षेत्र की 24×7 मॉनिटरिंग होगी। नए स्थानों पर कैमरे लगाए जाने से अपराध नियंत्रण, अवैध परिवहन और खासकर अवैध बालू ढुलाई पर काफी हद तक रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Related posts

नवादा:भीड़ वाले स्थलों पर ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी।

rktvnews

बक्सर: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गया: जिलाधिकारी ने की पितृपक्ष मेला महासंगम 2025 की तैयारियों संबंधित बैठक।

rktvnews

18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छात्रों द्वारा फिल्म निर्माण की श्रेणी में उभरती प्रतिभाओं की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

rktvnews

भोजपुर:वक्फ बिल के नाम पर पश्चिम बंगाल के अंदर हिंदूओं पर हो रहा अत्याचार निंदनीय:भाजपा, भोजपुर

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले में किया 1242 करोड़ रुपए के लागत की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment