RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

सहकारिता मंत्री ने निंबाहेड़ा में नवनिर्मित टाउन हॉल का किया लोकार्पण।

जयपुर/राजस्थान 11जून। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने शनिवार को नगर पालिका निंबाहेड़ा और वंडर सीमेंट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शहरी जन सहभागिता योजना के अंतर्गत नवनिर्मित वंडर सीमेंट टाउन हॉल का लोकार्पण किया। उक्त भवन में 458 सीटें लगाई गई है। साथ ही, विभिन्न आयोजनों को ध्यान में रखते हुए स्टेज, लाइट एंड साउंड सिस्टम, वातानुकूलित भवन, अग्निशमन, चेंजिंग रूम, प्रतीक्षा कक्ष इत्यादि व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर श्री आंजना ने कहा कि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे निसंदेह क्षेत्रवासियों को उच्च स्तर की सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। नवनिर्मित टाउन हॉल क्षेत्र की प्रतिभाओं को उत्कृष्ट मंच उपलब्ध करवाएगा। साथ ही, विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी सेमिनार, नाट्य मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि सुगम तरीके से आयोजित हो सकेंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र शारदा, उपखंड अधिकारी श्री रमेश सीरवी पुनाडिया, अधिशासी अधिकारी श्री सौरभ जिंदल, वंडर सीमेंट यूनिट हेड श्री नितिन जैन सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर: विश्वामित्र महोत्सव का भव्य आयोजन।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:मरीज के साथ आये तीमारदारों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से जिला अस्पताल में लगाई गई , बी.एम.आई मशीन जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

आईएनएस सुमेधा मिशन को नामीबिया की वाल्विस खाड़ी में तैनात किया गया।

rktvnews

लिली सिंह का पॉडकास्ट ‘शेमलेस विद लिली सिंह’ तीसरे सीज़न के साथ लौटा, इस बार और भी बड़ा और बेबाक।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment