RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:डीएम ने किया अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर। बुधवार को प्रखंड उदवन्तनगर के ग्राम पंचायत कुसुम्हाँ के ग्राम-नीमा में किसान रामप्रवेश सिंह, के खेसरा सं0-443 में कृषि वर्ष 2025-26 के लिए पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण तनय सुल्तानिया जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा किया गया। अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग 10X5 वर्ग मीटर में किया गया। कटनी के बाद हरा दाना का वजन 31.550 कि0 ग्रा० पाया गया, जिसका उपज दर 63 क्विंटल 10 कि० ग्रा० प्रति हेक्टेयर आंका गया। निरीक्षण के दौरान गुंजन सिंह (भा० , उप विकास आयुक्त, भोजपुर, मदन नारायण सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, भोजपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उदवन्तनगर, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, भोजपुर, मनिन्द्र कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी, भोजपुर, मुखियाजी, कुसुम्हाँ एवं कृषि समन्वयक, प्रखंड-उदवन्तनगर तथा प्रयोगकर्ता देवेन्द्र कुमार, किसान सलाहकार, ग्राम पंचायत कुसुम्हाँ उपस्थित थें। इनके अतिरिक्त लगभग 15-20 की संख्या में पंचायत के गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा बताया गया कि फसल कटनी प्रयोग से प्राप्त वजन संबंधी आंकड़ों के आधार पर फसल सहायता योजना एवं सरकार स्तर पर किसानों के लिये चलायी जा रही अन्य प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जाता है, साथ ही राज्य के सकल घरेलू उत्पाद के आकलन एवं राष्ट्र स्तर पर खाद्य नीति एवं आयात निर्यात संबंधी नीतियाँ तैयार की जाती हैं।

Related posts

उज्जैन :भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में डमरू नाद का विश्व रिकार्ड।

rktvnews

बेतिया:दिव्यांगजनों के स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही है विभिन्न योजनाएं : उप विकास आयुक्त।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 अक्टूबर 25

rktvnews

वैशाली:अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम अंतर्गत मृतक के आश्रित को दी गई सरकारी नौकरी।

rktvnews

चतरा:दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का चतरा में भव्य आयोजन।

rktvnews

अफ़गानिस्तान के साथ भारत के जुड़ाव और तालिबान।

rktvnews

Leave a Comment