RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:समाहरणालय परिसर में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)26 नवंबर।संविधान दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त कीर्तिश्री ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्र के सर्वोच्च ग्रंथ भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों ने उद्देशिका को सामूहिक रूप से दोहराया और संविधान में निहित आदर्शों—न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुत्व—के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि संविधान न केवल शासन का आधार है, बल्कि नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों का पथप्रदर्शक भी है। उन्होंने सभी कर्मियों से आग्रह किया कि वे अपने दायित्वों के निर्वहन में संवैधानिक मूल्यों को सर्वोपरि रखें।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

भोजपुर:ब्यूटी कार्यशाला में एयरब्रश मेकअप का दिया गया लाइव डेमो प्रशिक्षण।

rktvnews

उज्जैन:आरटीओ के द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की दिलायी गई शपथ।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महान देशभक्त और अमर बलिदानी खुदीराम बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

सारण:मतदानकेन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विधायकगण तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर व सूरीनाम के मंत्री रामदीन के बीच दिल्ली में हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment