RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:नुक्कड़ नाटक के माध्यम से “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम की जानकारी से ग्रामीणों को कराया जा रहा है अवगत।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर लाभ लेने हेतु उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)25 नवंबर ।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार देवघर जिला अन्तर्गत आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत “सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आयोजित होने वाले कैम्प की जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है, ताकि आमजन आवश्यकतानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत शिविर में आमजनों को झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध सेवाओं एवं तत्सम्बंधी समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त कर निराकरण संबंधित जानकारी से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्नलिखित मुख्य सेवा प्रक्षेत्र (सर्विस फोकस एरिया) के अन्तर्गत आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर (जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल खारिज मामलों का निष्पादन, भूमि की मापी (मेजरमेंट ऑफ लैंड), भूमि धारण प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जा रहे है), ताकि ससमय आवेदनों का निराकरण किया जा सके।
इसके अलावा विभिन्न प्रखंडो के पंचायतों में शिविर से एक दिन पूर्व सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम को लेकर जनता के बीच सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, कार्यक्रम की जानकारी और योजनाओं के लाभ लेने के तरीकों से स्थानीय कलाकारों के विभिन्न दलों द्वारा नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत के माध्यम से किया जा रहा है। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ कार्यक्रमों के तहत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, जैसे श्रमिक पेंशन, दुर्घटना सहायता, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, साईकिल योजना, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड तथा अबुआ आवास, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है। इन नाटकों में कलाकर लोगों को सरल भाषा और कहानी के माध्यम से बताते हैं कि कैसे इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

Related posts

दरभंगा:बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बच्चों के बीच पाठ्य एवं क्रीड़ा सामग्री का किया वितरण।

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री ने की मत्स्य विभाग व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

इंदौर:नरवाई नहीं जलाने की किसानों से अपील,नरवाई जलाने से घटती है खेत की उर्वरा शक्ति।

rktvnews

लालसोट विधानसभा मेरे लिए सर्वोपरि है, इसका सर्वागींण विकास करना मेरा दायित्व है, प्रदेश सरकार आमजन को चिकित्सा सुविधाये उपलब्ध करवाने में अग्रणी- चिकित्सा मंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:अब ब्यूटी पार्लर और साड़ी सेंटर से 20 हजार रूपये महीना कमाती हैं, पूनम।

rktvnews

संपर्क से समर्थन तक कार्यक्रम के तहत अशोक शर्मा ने घूम घूम कर किया प्रचार।

rktvnews

Leave a Comment