RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

कार व पिकअप की टक्कर मे महिला की मौत,पति व बच्चियों समेत चार जख्मी।

शाहपुर/भोजपुर( राकेश मंगल सिन्हा) 10 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली और रानीसागर गाँव के पास आरा-बक्सर एनएच 84 फोरलेन पर एक कार और पिकअप के टक्कर में कार सवार एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि उसके पति समेत चार लोग जख्मी हो गये। सभी एक ही परिवार के हैं। बताया जाता है कि बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोदना गांव के चंद्रशेखर कुमार अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अपनी हुंडई के i10 स्पोर्ट्स कार से जा रहे थे। रास्ते में कनैली और रानीसागर गाँव के पास कार ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दिया जिससे कार में सवार महिला हेमा उम्र 39 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कार में सवार चंद्रशेखर कुमार (45 वर्ष) तथा उनकी 3 बच्चियाॅ भावना (16 वर्ष), वैष्णवी (15 वर्ष), और माही (11 वर्ष) इस दुर्घटना मे जख्मी हो गईं। सभी चार घायलों को आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लाल रंग की हुंडई i10 स्पोर्ट्स कार और पिक अप को जप्त कर लिया है। पिकअप चालक फरार बताया जाता है। पुलिस ने मृतका हेमा (39 वर्ष) के शव को कब्जे में लेकर उसे अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

Related posts

भोजपुर:प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव देवेन्द्र यादव का किया स्वागत।

rktvnews

रामगढ़:राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2025 के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

चतरा:झारखंड@25 : अनंत संभावनाओं की ओर।

rktvnews

रेडक्रॉस ब्लड बैंक मे विश्वकर्मा पूजा आयोजित।

rktvnews

जयपुर:विधानसभा अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ,हजारों लोगों को मिलेगी जल भराव से राहत।

rktvnews

बंदरगाहों, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने लक्ष्यों को निर्धारित करने और समुद्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के विचारों पर विचार-विमर्श करने के लिए केरल के मुन्नार में अपना चिंतन शिविर शुरू किया।

rktvnews

Leave a Comment