RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

66वें नेशनल स्कूल गेम्स शतरंज की बिसात पर राजस्थान के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उदयपुर के प्रणय और बीकानेर की युक्ति ने जीते गोल्ड मेडल।

जयपुर/राजस्थान 10 जून। 66वें नेशनल स्कूली गेम्स में नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खेले गए शतरंज के मुकाबलों में राजस्थान के स्कूली शिक्षा विभाग की टीम के दो खिलाड़ी उदयपुर के प्रणय चोर्डिया (द स्टडी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बाड़ी, उदयपुर) एवं बीकानेर की युक्ति हर्ष (राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हर्षों का चौक, बीकानेर) ने व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश को गौरवांवित किया है। स्कूल गेम्स फैडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले शतरंज के मुकाबलों में पहली बार शिरकत कर रही राजस्थान की टीम के ये दो युवा सितारे, छात्र और छात्रा वर्ग में अपने-अपने बोर्ड पर अविजित रहे। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती जाहिदा खान, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री नवीन जैन, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहन लाल यादव और स्कूल शिक्षा निदेशक श्री कानाराम ने नेशनल स्कूल गेम्स में प्रणय और युक्ति को प्रदेश के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए, भविष्य में ऐसी ही और सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है राजस्थान में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में ‘नो बैग डे‘ और ‘चैस इन स्कूल‘ एक्टिविटीज के नवचार लागू किए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती (19 नवम्बर 2022) पर प्रदेशभर में ‘चैस इन स्कूल एक्टिविटी‘ के तहत सरकारी विद्यालयों के 38 लाख 21 हजार 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज किया गया। नेशनल स्कूल गेम्स में पहली बार भाग लेने गई प्रदेश की टीम के लिए प्रणय चोर्डिया और युक्ति हर्ष की स्वर्णिम चालों को इन नवाचारों से जोड़कर देखा जा सकता है।
प्रणय चोर्डिया ने जहां प्रथम बोर्ड पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी छः राउंड की बाजियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर पूरे छः अंक हासिल किए, वहीं युक्ति हर्ष ने पांच बाजियों में से तीन में जीत और दो ड्रा के साथ 4 अंक अर्जित करते हुए व्यक्तिगत स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की।

Related posts

राजधानी रांची को नशे और अपराधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे : संजय सेठ

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का सीधा प्रसारण YouTube एवं Facebook पर

rktvnews

राष्ट्रपति ने बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:सरस्वती मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्तिभाव के साथ सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 दिसंबर 24

rktvnews

Leave a Comment