RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भरतपुर में खुलेगा रेजिमेंटल हिजामा थेरेपी एक्सीलेंस सेंटर – केंद्र के संचालन के लिए 11 नवीन पदों का होगा सृजन।

जयपुर/राजस्थान 10 जून। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में परम्परागत चिकित्सा प्रणालियों के विकास एवं विस्तार के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भरतपुर में यूनानी चिकित्सा के अन्तर्गत रेजिमेंटल हिजामा थेरेपी का उत्कृष्टता केंद्र ( Centre of Excellence in Regimental, Hijama Therapy ) खोले जाने की मंजूरी दी है। साथ ही, केंद्र के संचालन के लिए 11 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।
केंद्र के संचालन के लिए प्रमुख चिकित्साधिकारी यूनानी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी यूनानी ग्रेड-प्रथम, लेबोरेट्री टेक्नीशियन और कनिष्ठ सहायक का 1-1 पद, चिकित्साधिकारी यूनानी के 2, कनिष्ठ यूनानी नर्स/कम्पाउंडर के 5 पदों सहित कुल 11 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा।
परिचारक, वार्डबॉय, मसाजर, चौकीदार/गार्ड, स्वीपर/जमादार की सेवाएं आउटसोर्स के माध्यम से संविदा पर ली जाएगी। केंद्र के लिए 10 लाख रुपए लागत से आवश्यक फर्नीचर एवं उपकरणों की खरीद की जाएगी। प्रारम्भिक संचालन राजकीय चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध भवनों में किया जाएगा।
श्री गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में परम्परागत चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा। उत्कृष्टता केन्द्र से स्थानीय लोग रेजिमेंटल हिजामा थेरेपी का लाभ ले सकेंगे।

Related posts

तेल-डॉलर संबंध और विश्व अर्थव्यवस्था !

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह गैर कानूनी ,जागरूकता ही समाधान: निदेशक सुनीता सिंह

rktvnews

भोजपुर:गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन की तैयारी को लेकर स्टेडियम में जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

rktvnews

छावनी क्षेत्रों को अन्य नगर पालिकाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए: उपराष्ट्रपति

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव के सफल समापन के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उप महापौर एवं उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया की विस्तृत दी जानकारी।

rktvnews

सिनेमा की अवधारणा दर्शकों के लिए कथावाचन को यथासंभव विश्वसनीय बनाना है: अभिनेता के.के मेनन

rktvnews

Leave a Comment