RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

राजस्थान किसान महोत्सव 16 से 18 जून को जे.ई.सी.सी. सीतापुरा, जयपुर में होगा आयोजन मेले में किसान रूबरू होंगे उन्नत कृषि तकनीकों से।

जयपुर/राजस्थान 10 जून। कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों को नवीनतम तकनीकों से रूबरू करवाने के लिए राज्य सरकार कृषक मेले का आयोजन कर रही है। कृषि, प्रौद्योगिकी और व्यापार के क्षेत्र में लोगों को एक मंच पर लाने और कृषि एवम संबंधित क्षेत्रो में समावेशित विकास सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के मेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

राज्य व संभाग स्तरीय मलों का आयोजन-

कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि दिनांक 16-18 जून को जे.ई.सी.सी. सीतापुरा, जयपुर में ‘राजस्थान किसान महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 23-24 जून को उदयपुर एवं 30 जून-01 जुलाई को जोधपुर में संभाग स्तरीय किसान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय किसान मेले में 50 हजार और संभाग स्तरीय मेले में 20-20 हजार किसान हिस्सा लेंगे।उन्होंने बताया कि मेले में नयी कृषि तकनीकें किसानों को सिखायी जाएंगीं जिससे कम लागत में अधिक आय प्राप्त हो सके और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बन सके।

मेले में क्या होगा विशेष-

श्री लालचंद कटारिया ने कहा कि किसान महोत्सव में स्मार्ट फार्म, कृषि, बागवानी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन व कृषि विपणन की विश्वस्तरीय तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही कृषि उत्पाद, औजार, बीज आदि की वृहद प्रदर्शनी लगायी जाएगी एवम अत्याधुनिक कृषि मशीनरी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में किसानों के लिए जाजम चौपाल भी रखी गयी है जिसमें किसान विषय विशेषज्ञों से संवाद कर सकेंगे। कार्यक्रम में किसानों के लिए विषयवार सेमिनार और कृषक गोष्ठियों का कार्यक्रम भी रखा गया है।

श्री कटारिया ने बताया कि मेले में युवाओं को इंटरप्रेन्योर बनाने के लिए कृषि

स्टार्ट-अप्स से मुलाकात करवाई जाएगी। जिससे युवा कृषि के क्षेत्र में उद्यमी बन कर नए रोजगारों का सृजन कर सकेंगे। मेले में मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए फिल्म, साहित्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे जाएंगे।

Related posts

देवघर:नशामुक्त समाज के लिए देवघर जिला प्रशासन की बड़ी पहल: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

बिहार: बक्सर डीएम की अध्यक्षता में बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के विकास मित्रों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस मनाया गया आर्थिक एवं सांख्यिकीय संचालनालय में।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 जनवरी 26

rktvnews

रामगढ़:चौकीदार बहाली के तहत द्वितीय शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम रामगढ़ जिला के आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ प्रकाशित।

rktvnews

मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग ने वर्ष-2024 एवं 2025 के 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment