RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जबलपुर:बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के 10वीं बार शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम होगा आयोजित: जदयू प्रदेश अध्यक्ष

जबलपुर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)19 नवंबर।जनता दल (यू) के राष्ट्रीय नेता एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल 20 नवंबर (गुरुवार) को पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस संबंध में प्रसन्नता जाहिर करते हुए मध्यप्रदेश जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की पूरे देश एवं जदयू कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का विषय है।
इस ऐतिहासिक अवसर को जन-जन तक पहुँचाने और बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से जदयू मध्य प्रदेश की ओर से पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में दोपहर 2:00 बजे मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित करें और आमजन के साथ इस महत्वपूर्ण क्षण को साझा करें।
जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे मालवीय चौक पर आयोजित होगा, जहाँ जदयू कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित होकर मिष्ठान वितरण करेंगे।
उन्होंने बताया की यह आयोजन जदयू की जनता के प्रति कृतज्ञता एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Related posts

10वें गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बार्ज, एल.एस.ए.एम. 24 (यार्ड 134) की डिलीवरी।

rktvnews

गिरीडीह:जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (PC&PNDT) की बैठक का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:उपभोक्ताओं को मिले निर्बाध बिजली, शिकायतों का हो त्वरित समाधान: अति. मुख्य सचिव, ऊर्जा

rktvnews

अपर समाहर्ता नवादा ने हिन्दी दिवस के अवसर पर समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

नारनौल:गर्मी को देखते हुए डीसी मोनिका गुप्ता ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।

rktvnews

Leave a Comment