RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना ने युद्धपोत माहे के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 17 नवंबर।भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित माहे श्रेणी के एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) के पहले जहाज ‘माहे’ के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया है। मुंबई में होने वाले इसके आगामी जलावतरण से पूर्व आयोजित यह समारोह जहाज की डिजाइन से लेकर सेवारत तक की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह न केवल नौसैन्य जहाज-निर्माण में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित करता है, बल्कि युद्धपोत की ऐतिहासिक विरासत, आधुनिक डिजाइन और उसकी परिचालन भूमिका को एक प्रतीकात्मक पहचान के रूप में भी जोड़ता है।
इस पोत का नाम भारत के पश्चिमी समुद्र तट पर स्थित तटीय शहर माहे के नाम पर रखा गया है। यह जहाज भारत की स्थायी समुद्री परंपराओं और तटीय भावना को दर्शाता है।
जहाज का शिखर इस क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं सैन्य विरासत से प्रेरित है, जिसमें ‘उरुमी’ का चित्रण किया गया है। कलारीपयट्टू से जुड़ी यह तलवार केरल की प्राचीन सैन्य परंपरा का प्रतीक है, जो समुद्र की लहरों से उभरती हुई दर्शाई गई है। उरुमी चपलता, सटीकता एवं नियंत्रित शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है, जो जहाज की त्वरित संचालन क्षमता व तटीय क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करने की उसकी योग्यता का रूपक है। इसके साथ दर्शाई गई लहरें भारत के विस्तृत समुद्री क्षेत्र और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना की निरंतर तत्परता को अभिव्यक्त करती हैं।
जहाज का आदर्श वाक्य, “साइलेंट हंटर्स” है, जो इसकी गोपनीयता, सतर्कता और अटूट संकल्प का प्रतीक है। ये ऐसे गुण हैं, जो पनडुब्बी रोधी युद्ध की भावना को परिभाषित करते हैं।
यह प्रतीक-चिह्न भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीकी कौशल के संगम का द्योतक है। यह स्वदेशीकरण, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता के प्रति भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता में एक और सशक्त कदम का प्रतिनिधित्व करता है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

रेड क्रॉस सदस्य सह ग्रामीण बैंक के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पांडे के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गेहूँ खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें : खाद्य मंत्री

rktvnews

भारत का संगीत इतिहास विविधता की एक संगीत रचना है, जो सहस्राब्दियों से विकसित लय के माध्यम से गुंजायमान है: प्रधानमंत्री

rktvnews

भोजपुर:सहकारिता दिग्गज व पूर्व सांसद अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्‍मृति इरानी और श्री वी. मुरलीधरन ने दिवंगत डॉ. वंदना दास के आवास का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment