RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : असामाजिक तत्वों ने कार मे लगाई आग।

शाहपुर के सरना मे जली हुई कार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गाँव मे असामाजिक तत्वो ने सरना गाँव स्थित सुचित ब्रह्म बाबा के समीप खङी एक कार मे आग लगा दी। इस संबंध में वाहन संचालक सरना गाँव निवासी अशोक कुमार राय ने शाहपुर थाने मे अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया है। आवेदन मे अशोक कुमार राय ने लिखा है कि मै आरा मे  चुनाव संचालक के रूप में कार्य करता था। चुनाव कार्य के लिए अपने मित्र प्रदीप कुमार श्रीवास्तव से गाङी  लिया था। शनिवार 15/11/25 को सरना-शाहपुर रोड पर सुचित ब्रह्म बाबा के समीप गाङी खङी थी जहाॅ अज्ञात लोगों द्वारा दोपहर दो बजे के आसपास गाङी मे आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँचा तो लोग आग बुझा रहे थे। तब तक गाङी बुरी तरह से जल गई थी। पुलिस मामले की जाँच  कर रही है। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया है। मामला चुनावी जीत हार से जुङा होने की बात बताई जा रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई निवेश संवर्धन समिति की बैठक।

rktvnews

कैसे पैदा होंगे बिना राजनीतिक ताल्लुक वाले युवा नेता?

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा देश का डिफेंस सेक्टर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रपति ने की सर्वोच्च न्यायालय में न्यायधीशों की नियुक्ति।

rktvnews

बागपत:स्वच्छता थीम पर निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बेसिक व माध्यमिक छात्र/छात्राओं को जनपद न्यायाधीश ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ईस्टर पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment