RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:डीजीपी राजीव कुमार शर्मा से यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात— मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहारिक पुनर्वास पर केंद्रित रहा उच्चस्तरीय संवाद।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)11 नवम्बर। यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के साथ मुलाकात की और एक उच्च स्तरीय संवाद के दौरान मानसिक स्वास्थ्य एवं वेल-बीइंग पर सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की ।
बैठक के दौरान पुलिस के साथ वर्ष 2021 में हुए एमओयू की समीक्षा के साथ इसके दायरे को विस्तृत करने और भविष्य में संयुक्त रूप से पहल शुरू करने पर चर्चा हुई। मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान डीजीपी श्री शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों का मानसिक स्वास्थ्य सार्वजनिक सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता से सीधा जुड़ा है, इसलिए यह हमारी शीर्ष प्राथमिकता में भी है। उन्होंने यूनिवर्सिटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कहा कि यह संवाद राजस्थान पुलिस में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
इस दौरान पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और वेल बीईंग से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई । इसके तहत पुलिसकर्मियों की विविध सामाजिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए विविधता और समावेश पर कार्य किया जाए, वहीं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले अधिकारियों में व्यवहारिक पहलू और भावनात्मक लचीलापन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही, नशा और पदार्थ दुरुपयोग की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने, पुनर्वास कार्यक्रमों की आवश्यकता, आत्महत्या और हिंसा के मामलों के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा की गई ।
संवाद के दौरान मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने शोध, प्रशिक्षण मॉड्यूल, वर्कशॉप और काउंसलिंग ढांचे के माध्यम से राजस्थान पुलिस की आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक में यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष मिलकर एक विस्तारित एवं समग्र एमओयू तैयार करेंगे, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहारिक पुनर्वास, जेंडर व विविधता संवेदनशीलता और समावेशी प्रशिक्षण जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।
इससे पूर्व दोपहर में मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक दौरान पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) अनिल पालीवाल ने पूर्व में किए गए एमओयू और यूनिवर्सिटी की वर्तमान अपेक्षाओं पर विस्तार से बातचीत की।
इस प्रतिनिधिमंडल में अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अधिकारी हेलेन हॉथोर्न,वाइस डीन (इंटरनेशनलाइजेशन) प्रो. कीथ ब्रेनन, निदेशक – सोशल केयर एंड सोसाइटी रिसर्च ग्रुप प्रो. कैथरीन रॉबिन्सन, प्रोफेसर ऑफ ग्लोबल मेंटल हेल्थ प्रो. विमल शर्मा, एसोसिएट डीन (टीचिंग एंड लर्निंग) प्रो. लूसी बर्न डेविस, एसोसिएट डीन (स्टाफ एवं स्टूडेंट मोबिलिटी) डॉ. इन्गो शीसेल, प्रिंसिपल एडवाइजर – इंडिया अपराजिता कालरा के साथ भारत से डॉ. एम. एल. स्वर्णकार, डॉ. विकास स्वर्णकार तथा पुलिस मुख्यालय से डीजीपी के प्रिंसीपल स्टाफ ऑफिसर व डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप, डीआईजी प्रशिक्षण शरद चौधरी, अतिरिक्त निदेशक आरपीए शंकरदत्त शर्मा, एडी सीओई ममता सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: एसपी ने किया प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का निरीक्षण।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी प्रखण्ड मझिऑव में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन!ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटेजी बनाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समग्र कृषि क्षेत्र की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:नेशनल गेम्स तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगी भोजपुर की दो बेटियां।

rktvnews

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत!लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्धजनों से संपर्क से समर्थन, टिफिन बैठक सहित जनसभा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:संयुक्त टीम ने 10 दिन में 81 करोड़ 98 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई!प्रदेश में 2 लाख 38 हजार से अधिक लायसेंसी शस्त्र थानों में जमा कराये

rktvnews

Leave a Comment