RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से झारखंडी संस्कृति, झारखंड की विरासत, गौरवशाली इतिहास, सशक्त एवं विकसित झारखंड जैसे कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जा रहा है।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )11 नवंबर। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के अवसर पर आज बड़ा चौक में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित जागरूकता वाहन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से झारखंडी संस्कृति, झारखंड की विरासत, गौरवशाली इतिहास, सशक्त एवं विकसित झारखंड जैसे कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि झारखंड स्थापना दिवस उत्सव, जनभागीदारी और विकास के संकल्प का प्रतीक है। सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है। जागरूकता रथ एवं नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नुक्कड़-नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जागरूक किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक भी सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंच सके। जागरूकता रथ को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिसमें झारखंड के विकास यात्रा, राज्य सरकार की प्रमुख योजनाएं जैसे अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पेंशन योजना, कृषि संबंधित योजनाओं सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक दिखाई गई है। साथ ही नुक्कड़-नाटक एवं ऑडियो के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। रथ के माध्यम से 11 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक जिले के विभिन्न हिस्सों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि राज्य स्थापना को जनता के साथ मिलकर गौरव के रूप में मनाया जा सके।

Related posts

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की नेपाल यात्रा संपन्न, यात्रा से रक्षा और द्विपक्षीय संबंध सुदृढ़ हुए।

rktvnews

भोजपुर: आरा समाहरणालय सभागार में ऋण वितरण शिविर का आयोजन।

rktvnews

पटना:कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों से भटक गए हैं राजनेता : फौजी राजेश निराला यादव

rktvnews

भोजपुर:संभावित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बखोरापुर में बड़हरा विधायक ने किया यात्री शेड का उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आइलाज ने इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं को अपनी मांगों संबंधी सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment