RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)11 नवंबर।झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन चतरा द्वारा 11 से 15 नवम्बर तक जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य जिला स्तरीय समारोह 15 नवम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में भव्य रूप से आयोजित होगा। इस अवसर पर विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन, परिसंपत्तियों का वितरण, झारखंड आंदोलनकारियों तथा प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
उक्त समारोह को सफल व प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देशानुसार आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त श्री अमरेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि झारखंड स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम यादगार बन सके।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। आप सभी जिला के आमजनों से अपील है कि वे झारखंड के गौरव और विकास की इस 25 वर्षीया यात्रा के उत्सव में सहभागी बनें एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्त्ति टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:नगर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव–2025 का सफल आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 अगस्त 24

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की गतिविधियों की समीक्षा की।

rktvnews

दरभंगा:कुशेश्वरस्थान में रोजगार मेला: 634 युवाओं ने निबंधन और प्रशिक्षण का अवसर।

rktvnews

बिहार के तीन दिवसीय यात्रा के तहत राष्ट्रपति पटना से गया के लिए रवाना! हवाई अड्डे पर दी गई विदाई।

rktvnews

Leave a Comment