RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:क्रैश कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड टॉप-10 में स्थान दिलाने हेतु आवश्यक बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 नवंबर। सोमवार को जिला शिक्षा कार्यालय, आरा में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनवेन्द्र कुमार राय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीपीओ मध्याह्न भोजन शारिक अशरफ, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान एवं प्राथमिक शिक्षा से चन्दन प्रभाकर, तथा जिले के लगभग 20 शिक्षक, जो क्रैश कोर्स कार्यक्रम में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, सम्मिलित हुए। बैठक का उद्देश्य बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की आगामी परीक्षा में भोजपुर जिले के विद्यार्थियों को टॉप-10 में स्थान दिलाने हेतु कार्यनीति तय करना था।
जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राय ने कहा कि क्रैश कोर्स की कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। इन कक्षाओं के शिक्षण वीडियो तैयार कर भोजपुर जिले के 263 उच्च विद्यालयों के विद्यार्थियों तक पहुँचाया जाएगा, ताकि प्रत्येक छात्र को इस पहल का लाभ मिल सके।
बैठक में क्रैश कोर्स से जुड़े सभी शिक्षकों —चन्द्र किशोर मिश्रा, कंचन कामिनी, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, साक्षी राय, पल्लवी त्रिपाठी, प्रीति पुतुल, कृष्णा सिन्हा, अमन कुमार, संतोष कुमार अपूर्व तिवारी मुकेश कुमार उमाशंकर ओझा, अपूर्व तिवारी,शिव कुमार आसिफ अहमद, मो. ताजुद्दीन आदि — की उपस्थिति रही। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षण वीडियो के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन को सुलभ बनाने के लिए एक विशेष तकनीकी टीम गठित की जाएगी, ताकि जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके और वे अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ें।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गोवा राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामना दी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह मध्यप्रदेश के नए लोकायुक्त,राज्यपाल ने दिलाई शपथ।

rktvnews

भोजपुर: गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए प्रशिक्षक पद की होगी नियुक्ति! इच्छुक अभ्यर्थी 03 जनवरी 2024 तक दे सकते है आवेदन।

rktvnews

कॉलेज जीवन में प्राप्त ज्ञान और व्यवहार से जीवन में आप आगे बढ़ेंगे :प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

Leave a Comment