RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 नवंबर।श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में शनिवार को चार दिवसीय श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुनिश्री 108 विशल्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में एवं प्रतिष्ठाचार्य पं विजय कुमार जैन शास्त्री हस्तिनापुर, प्रतिष्ठाचार्य पं सतेन्द्र कुमार जैन कटनी के मंगल निर्देशन में प्रातः समय में घटयात्रा निकाली गयी। बैंड बाजा के साथ घटयात्रा चंद्रप्रभु मंदिर से निकालकर विभिन्न मार्गों होते हुए महाजन टोली नंबर दो स्थित श्री पंचायती मंदिर में पहुंचकर जल भरी कर पुनः चंद्रप्रभु पहुंची। वहां मंडल शुद्धि, वेदी शुद्धि सौभाग्यशाली पात्रों के द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि भगवान जिनेन्द्र प्रभु का भक्तिपूर्वक जलाभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहरण, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मण्डप प्रतिष्ठा, याज्ञ मण्डल विधान का आयोजन हुआ। संध्याकालीन कार्यक्रम में आरती, गर्भ कल्याणक का भव्य रूप, इन्द्र सभा, इंद्रासन कंपायमान, रत्न वृष्टि, माता की सेवा, 16 स्वप्न दर्शन, राजा नाभिराज का दरबार, माता का आगमन, स्वप्न फल, माता की गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पंचकल्याणक महोत्सव में सौंधर्म इंद्र-इंद्राणी रूपाली-नीरज किशोर जैन, माता-पिता शशि-शैलेंद्र जैन, कुबेर इंद्र सपना-अनीश जैन, यज्ञनायक उषा-आलोक किशोर जैन, ईशान इंद्र सलोनी-सुनील जैन, भगवान आदिनाथ प्रतिमा दातार अनुपमा-कमल कुमार जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Related posts

भारत में जितनी धार्मिक आजादी उतनी दुनिया में कही नही: शाहनवाज हुसैन

rktvnews

फूड स्ट्रीट्स का आधुनिकीकरण: केन्या के नैरोबी में खाद्य स्वच्छता पर कोडेक्स समिति के 54वें सत्र में भारत की मानक संचालन प्रक्रिया( एसओपी) पर चर्चा की गई।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संछिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से सम्बंधित बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध देशी रायफल के साथ एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

बक्सर: आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय का किया गया उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment